जान्हवी कपूर जब भी साड़ी पहनती है तो लोग उनकी तुलना मां श्रीदेवी से करते हैं। वहीं धड़क एक्ट्रेस कई मौकों पर साड़ी में नजर भी आ चुकी हैं। अब इस बात का सबूत मिल चुका है कि जान्हवी को साड़ी पहनना बहुत पसंद है। कुछ दिनों पहले ही मशहूर फोटोग्राफ डब्बू रतनानी ने अपनी पुरानी तस्वीरों को शेयर किया था। जिसमें जान्हवी कपूर मां श्रीदेवी के साथ ही पिता और छोटी बहन के साथ खड़ी हैं। जिसमें तीनों ने साड़ी पहन रखी है।
जान्हवी कपूर अक्सर दिखा चुकी हैं साड़ी में अपना जलवा, अब बचपन की तस्वीरों में भी दिखीं इस लुक में
डब्बू रतनानी की इस पुरानी तस्वीर में जहां श्रीदेवी ने मरून रंग की बनारसी साड़ी पहनी है, वहीं जान्हवी कपूर ने हरे और पर्पल रंग के बॉर्डर वाली साड़ी पहन रखी है। जिसके साथ जान्हवी माथे पर छोटी सी बिंदी और बालों में गजरा लगाएं काफी क्यूट दिख रही हैं। जबकि खुशी कपूर ने पीले रंग की साड़ी पहनी और बालों में गजरा लगाए खड़ीं हैं। डब्बू रतनानी की ये तस्वीर काफी खूबसूरत है। जिसे देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि जान्हवी कपूर को बचपन से ही साड़ी पहनना पसंद है।
बता दें कि जान्हवी कपूर अक्सर ही इवेंट में साड़ी पहने नजर आ जाती हैं। पिता बोनी कपूर के साथ एक इवेंट के मौके पर जान्हवी कपूर ने लाल रंग की खूबसूरत शिफॉन की साड़ी पहनी थी। जिसके साथ कटआउट्स बीड्स वाला बॉर्डर और स्लीवलेस ब्लाउज काफी अट्रैक्टिव लग रहा था। जान्हवी ने इस साड़ी के साथ बेहद कम मेकअप किया था। न्यूड लिप्स और बीच वेव हेयर डू के साथ वो कमाल की खूबसूरत दिख रहीं थीं।
वहीं इसके पहले भी वो साड़ी के साथ कराए फोटोशूट में नजर आ चुकी हैं। जिसमें मांगटीका और हाथों में चूड़ी पहने जान्हवी ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी। साधारण सी इस साड़ी के साथ हैवी वर्क वाले ब्लाउज को टीमअप किया गया है। जिसमें उनका लुक गजब ढाता दिख रहा है।
बता दें कि दिवाली के मौके पर प्लेन सफेद रंग की साड़ी और स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ तैयार जान्हवी को देखकर हर कोई उनकी तुलना चांदनी यानी श्रीदेवी से कर रहा था।