जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रूही' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसके साथ ही जान्हवी इस बात का पूरा ध्यान रख रही हैं कि कहीं पर भी उनका लुक फीका ना पड़ जाए। तभी तो एक के बाद एक स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक के बाद जब वो फिल्म के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंची तो बिल्कुल हटके अंदाज में नजर आईं।
2 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
दिल्ली में फिल्म के प्रमोशन के लिए जान्हवी ने देसी लुक अपनाया। लेकिन शिफॉन की साड़ी पहने जान्हवी जैसे ही कैमरे के सामने आईं तो उनका लुक देसी होकर भी काफी हॉट लगा। आईवरी शेड की मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से ली गई साड़ी, जिसकी किनारी पर सिल्वर वर्क किया गया था। वहीं इसके साथ गोल्डन वर्क वाला स्लीवलेस ब्लाउज पहन जान्हवी हॉट बाला लग रही थीं।
3 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
बाकी कसर उनके खूबसूरत लुक ने पूरी कर दी। विंग्ड आईलाइनर और पिंक ब्राउन लिपशेड के साथ जान्हवी खुले बालों में बेहद आकर्षक लग रही थीं। हर एक तस्वीर में उनका लुक गजब का खूबसूरत दिख रहा था। वहीं जान्हवी ने इस साड़ी संग केवल ईयररिंग्स पहन रखी थी। जो उनकी साड़ी को हाईलाइट करने के लिए काफी दिख रही थी।
4 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : instagram fan page
बता दें कि जान्हवी कपूर एक्टर वरुण शर्मा के साथ फिल्म रूही के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे थे। जान्हवी कपूर लगातार प्रमोशन के लिए अपने खूबसूरत लुक में नजर आ रही हैं। अभी पिछले दिनों नीले रंग के लांग फ्लोई गाउन में उनकी तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं।
5 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
जबकि ब्लैक थाई हाई स्लिट गाउन में उनका स्लेयर लुक हर किसी का दिल चुरा रहा था। जान्हवी की ये तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। जिसमे मिस कपूर फोटोशूट के लिए काले और सिल्वर कलर के स्पेगेटी स्ट्राईप वाले गाउन को पहने रेडी थीं।