जान्हवी कपूर हर दिन एक नए अंदाज में नजर आ रही हैं। जिसे देख फैंस भी उन पर फिदा होते जा रहे हैं। पिछले कुछ समय से लगातार जबरदस्त ग्लैमरस लुक में नजर आने के बाद एक बार फिर उनका चुलबुला अंदाज देखने को मिला। हालांकि इस लुक में भी वो ग्लैमर का तड़का लगाना नहीं भूलीं। दरअसल, जान्हवी कपूर ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो अपनी कर्वी फिगर को बड़े ही स्मार्टली फ्लांट करते दिख रही हैं।
2 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
दरअसल, जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट तस्वीरें साझा की है। जिसमे वो ऑरेंज कलर की मिनी ड्रेस में पोज देते दिख रही हैं। वहीं इस छोटी सी ड्रेस में वो काफी चुलबुले अंदाज में नजर आ रही थीं। जान्हवी ने लेटेस्ट फोटोशूट के लिए ऑरेंज कलर की मिनी ड्रेस का चुनाव किया था। जिसमें उनकी स्लिम कर्वी फिगर आसानी से फ्लांट हो रही थी।
3 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
वहीं बात करें आउटफिट की तो इस मिनी ड्रेस में रश्ड डिजाइन बनी थी। वहीं स्वीटहार्ट नेकलाइन जहां इसे बोल्ड बना रही थी। वहीं स्ट्रैपलेस होने के साथ ही इसमे कोल्ड शोल्डर स्लीव लगी थी। पफी स्लीव इस ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थी। और इसे परफेक्ट बना रही थी। छोटी सी रश्ड डिजाइन की इस ड्रेस के वेस्ट लाइन पर बेल्ट भी लगी थी। जो जान्हवी की स्लिम वेस्ट को अच्छे से डिफाइन कर रही थी।
4 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
वहीं मिस कपूर ने इस सल्ट्री लुक वाली ड्रेस काफी अच्छे से स्टाइल किया था। ग्लॉसी ब्राउन लिप कलर के साथ वेल डिफाइन आईब्रो और काजल और मस्कारे के साथ आंखों का मेकअप किया गया था। बालों को मेसी वेवी कर्ली मिड पार्टीशन स्टाइल दिया गया था। जिसके साथ जान्हवी काफी चुलबुले अंदाज में पोज देते दिखीं।
5 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
जान्हवी के इस चुलबुले अंदाज पर फैंस भी जमकर कमेंट और रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि जान्हवी अपने बोल्ड लुक से इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं पिछले दिनों जान्हवी का ब्राइडल लुक भी सामने आया था। जिसमे वो टिपिकल इंडियन ब्राइड वाले लुक में नजर आ रही थीं।