फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन: कोल्हापुरी चप्पल ही नहीं हर राज्य की फुटवियर हैं मशहूर, जानें इनके बारे में

Sun, 01 May 2022 12:05 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 01 May 2022 12:05 PM IST
विज्ञापन
Fashion Tips These Famous Footwears of Every state Not Only Kolhapuri Chappals Know About Them in Hindi
कोल्हापुरी चप्पल

पैरों में जूते पर्सनैलिटी को निखार देते हैं। वहीं इन्हें पहनने से पैरों को भी आराम मिलता है। मार्केट में कई डिजाइन के फुटवियर मिलते हैं। जो कहीं ना कहीं पुराने और पारंपरिक फुटवियर की डिजाइन से प्रेरणा लेकर बने होते हैं। हर राज्य के जूते कुछ खास होते हैं। जो पूरी तरह से भारतीय होते हैं। तो चलिए जानें ऐसे ही कुछ भारतीय राज्यों की फुटवियर के बारे में। 

Fashion Tips These Famous Footwears of Every state Not Only Kolhapuri Chappals Know About Them in Hindi
footwear - फोटो : instagram
खड़ाऊ

भारत में चरण पादुका या खड़ाऊ काफी पुराने समय से चले आ रहे हैं। खड़ाऊ का वर्णन रामायण में भी पढ़ने को मिलता है। हजारों सालों से इस फुटवियर का चलन भारत में है। लकड़ी के बने इस फुटवियर में खास डिजाइन होती है। जिससे प्रेरणा लेकर अब नए जमाने के फुटवियर मार्केट में मिलते हैं।

Fashion Tips These Famous Footwears of Every state Not Only Kolhapuri Chappals Know About Them in Hindi
कोल्हापुरी
कोल्हापुरी चप्पल

कोल्हापुरी चप्पल के बारे में लगभग सभी जानते हैं। खास तरह के चमड़े से बने चप्पल डिजाइन में काफी आरामदायक होते हैं। वहीं ये महिला से लेकर पुरुष सभी के पहनने के लिए होते हैं। ये फुटवियर सात सौ साल पहले राजा महाराजाओं द्वारा पहने जाते थे। आज भी इनकी डिजाइन में परिवर्तन कर मार्केट में बेचा जाता है। जिसे आराम से लेकर स्टाइल के लिए भी हर कोई पसंद करता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips These Famous Footwears of Every state Not Only Kolhapuri Chappals Know About Them in Hindi
जूतियां
मोजरी

मोजरी इन दिनों ट्रेडिंग फुटवियर में शामिल है। जिसे क्लासिक और एथिनिक लुक के लिए लड़कियां पहनना पसंद करती हैं। मोजरी खुस्सा में क्लासिक एंब्रायडरी की गई होती है। मोजरी को किसी भी तरह के एथिनिक कपड़ों के साथ मैच किया जा सकता है। इन दिनों मार्केट में मोजरी की भी कई सारी डिजाइन और वैराइटी मिलती हैं। 

विज्ञापन
Fashion Tips These Famous Footwears of Every state Not Only Kolhapuri Chappals Know About Them in Hindi
पंजाबी जूती - फोटो : instagram/weddingwireindia
पंजाबी जूती

पंजाबी जूती पंजाब के पारंपरिक पहनावे में से एक है। जिसे लड़कियों से लेकर लड़के तक पहनना पसंद करते हैं। पंजाबी जूती में इन दिनों कई तरह के डिजाइन मिलते हैं। जिनमे मिरर वर्क, फ्लोरल प्रिंट, घुंघरू वाली और फुलकारी वाली जूतियां शामिल हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed