जान्हवी कपूर का स्टाइल सेंस लाजवाब है ये तो पहले से पता था। लेकिन इन दिनों जिस तरह से वो अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए अलग-अलग अटायर में नजर आ रही हैं। वो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नही है। हर बार जान्हवी का लुक पहले से अलग दिखता है और वो तारीफ लूटने में कामयाब हो जाती हैं। अब एक बार फिर जब वो शहर में फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची तो उनकी ड्रेस ने हर किसी का ध्यान खींचा।
2 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : instagram
जान्हवी ग्लैमरस कपड़े तो पहनती ही हैं लेकिन बात जब कंफर्ट की आती है तो वो उससे कभी समझौता नहीं करतीं। तभी वो अपने हर लुक में पूरे आत्मविश्वास के साथ नजर आती हैं और तारीफ पाती हैं। अभी हाल ही में जब उन्होंने अपना फोटोशूट करवाया तो उनका खूबसूरत लुक देखने को मिला।
3 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : instagram
जान्हवी ने गुलाबी रंग की शार्ट ड्रेस पहन रखी थी। जिसकी कॉर्सेट स्टाइल और डीप वी नेकलाइन उसे बोल्ड बना रही थी। तो वहीं पफी स्लीव जिस पर कुछ रस्सियां लटक रही थीं। वहीं जान्हवी की ये ड्रेस जयपुर के फैशन ब्रांड पोलाइट सोसाइट के कलेक्शन से ली गई थी। जिसमे जान्हवी बला की खूबसूरत नजर आईं।
4 of 5
वरुण शर्मा, जान्हवी कपूर, राजकुमार राव
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं जान्हवी ने इस ड्रेस को अपने मेकअप से और भी ज्यादा खूबसूरत बना दिया था। ब्लश पिंक चिक्स और पिंक लिप्स के साथ कोहल आईज और ओपन हेयर कमाल लग रहे थे। जबकि दूसरी तरफ नियॉन स्ट्रैपी हील्स के साथ इसे मैच किया गया था। कुल मिलाकर जान्हवी का ये लुक हर किसी की तारीफ बटोरने में कामयाब रहा।
5 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
बता दें कि जल्दी ही जान्हवी कपूर रूही फिल्म में नजर आने वाली हैं। जिसमे उनके साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा भी हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए जान्हवी का लुक हर बार फैंस को इंप्रेस कर जाता है। पिछले दिनों प्रमोशन के लिए जान्हवी शिफॉन की साड़ी में कहर ढाती दिख रही थीं।