जान्हवी कपूर इंडस्ट्री में भले ही अधिक फिल्मों में न आएं हों लेकिन अपने अभिनय से उन्होंने अपनी काबलियत का लोहा मनवा लिया। अभिनय के साथ जान्हवी अपने फैशन स्टेटमेंट की वजह से भी फेमस हैं। जान्हवी फैशन के मामले में न्यूकमर नहीं हैं। उनके आउटफिट, मेकअप, लुक्स सभी कुछ एकदम परफेक्ट होता है। जान्हवी कपूर ट्रेडिशनल से वेस्टर्न वियर तक हर तरह के परिधानों में कई बार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुकीं हैं। अब तक जान्हवी के हर लुक की सराहना हुई है। उनके किसी भी लुक ने फैन्स को निराश नहीं किया है। आप ने जान्हवी के खूबसूरत इंडियन और वेस्टर्न लुक तो देखें ही हैं लेकिन क्या आपने उनके लुक से कुछ टिप्स लिया? नहीं लिया है तो, आज हम आपको उनके चार ऐसे आउटफिट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें शादी- पार्टी से लेकर फेस्टिवल तक में आप कैरी कर के सबसे अलग दिख सकती हैं। तो चलिए देखते हैं जान्हवी के चार अलग- अलग पारम्परिक परिधानों में उनका लुक और लेते हैं जान्हवी से फेस्टिवल फैशन टिप्स।
आज का फैशन टिप्स: जान्हवी कपूर के ये चार ट्रेडिशनल आउटफिट करें कैरी, लुक में लग जाएंगे चार चांद
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन