Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
jacqueline fernandez in jalidar black dress in bigg boss 16 set raise internet temperature
{"_id":"639c2674051fd0444e35ed70","slug":"jacqueline-fernandez-in-jalidar-black-dress-in-bigg-boss-16-set-raise-internet-temperature","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jacqueline Fernandes: अतरंगी कपड़ों में तैयार जैकलीन फर्नांडिज को देख उर्फी से की तुलना, फिर करने लगे तारीफें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Jacqueline Fernandes: अतरंगी कपड़ों में तैयार जैकलीन फर्नांडिज को देख उर्फी से की तुलना, फिर करने लगे तारीफें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 16 Dec 2022 01:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : instagram
Link Copied
जैकलीन फर्नांडिज की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इस बात का सबूत है उनकी तस्वीरें। जिसे देखने के बाद लोग जैकलीन की तारीफ करना नहीं भूलते। जैकलीन फर्नांडिज इन दिनों फिल्म सर्कस के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हर दिन उनका खूबसूरत अंदाज फैंस को इंप्रेस कर लेता है। दरअसल, फिल्म के प्रमोशन के लिए जैकलीन जिस भी इवेंट में पहुंचती हैं। अपने फैशन सेंस हर किसी को हैरान कर देती हैं।
Trending Videos
2 of 5
जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : instagram
लहंगे से लेकर साड़ी तो कभी बिल्कुल ग्लैमरस अंदाज में जैकलीन को देख फैंस हैरान रह जाते हैं। बिग बॉस 16 के सेट पर पहुंची जैकलीन ने बिल्कुल ही अतरंगी कपड़ों को चुना। जिसे देखने के बाद कुछ यूजर्स जैकलीन की तुलना उर्फी से करने लगे। हालांकि उनके इस लुक को पसंद करने वाले भी थे। जो जैकलीन की खूबसूरती पर कमेंट कर रहे थे।
3 of 5
जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : instagram
बता दें कि फिल्म के प्रमोशन के लिए बिग बॉस 16 के सेट पर पहुंची जैकलीन ने अतरंगी सी ड्रेस को चुना था। जिसमे काले रंग के टॉप और मिनी स्कर्ट के साथ बाकी हिस्सों पर चमकीली जालीदार फैब्रिक को जोड़ा गया था। फुल स्लीव और राउंड नेक के साथ ही इस फैब्रिक से पूरी मिड लेंथ स्कर्ट बनी थी। जिसमे फ्रिल भी जोड़ा गया था। जालीदार कपड़े से तैयार ये ड्रेस पूरी तरह से ट्रांसपैरेंट थी। जिसके साथ जैकलीन ने मैचिंग के जालीदार चमकीले स्टॉकिंग्स को भी पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : social media
मैचिंग की हील्स के साथ पिंक लिप्स और खुले स्ट्रेट बालों में जैकलीन बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जैकलीन के इस लुक का वीडियो सामने आते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट कर जैकलीन को उर्फी का कॉपी बताया है। तो वहीं कई यूजर्स जैकलीन के लुक्स की तारीफ भी कर रहे हैं। फिलहाल जैकलीन फर्नांडिस का ये लुक बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा था।
बता दें कि जैकलीन इन दिनों फिल्म सर्कस के प्रमोशन में व्यस्त हैं और एक के बाद अपने स्टनिंग लुक से फैंस को रिझा रही हैं। इससे पहले साड़ी पहने नजर आईं मिस फर्नांडिज का देसी लुक भी काफी शानदार दिख रहा था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।