Isha Ambani Met Gala Look 2026: फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा और ग्लैमरस इवेंट मेट गाला 2026 हर साल अपने अनोखे थीम और शानदार लुक्स के लिए चर्चा में रहता है। इस बार Fashion Is Art थीम के तहत दुनियाभर के सितारों ने अपनी क्रिएटिविटी दिखाई, लेकिन सबकी नज़रें खासतौर पर ईशा अंबानी पर टिक गईं। उन्होंने एक बार फिर भारतीय शिल्पकला को इंटरनेशनल मंच पर बेहद खूबसूरती से पेश किया।
ईशा अंबानी का लुक सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि यह भारतीय परंपरा, कला और पारिवारिक विरासत का शानदार मेल था। डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा तैयार की गई साड़ी में ईशा ने पारंपरिक परिधान को एक मॉडर्न और आर्टिस्टिक रूप दिया।
पारंपरिक मां की ज्वेलरी को भी उन्होंने अपने लुक में शामिल किया, लेकिन गहनों का उन्होंने हार नहीं ब्लाउज पहना। ऐसा वह अपने भाई अनंत अंबानी की शादी के जश्न में भी कर चुकी हैं।
ईशा के लुक की खास बात यह थी कि इसमें सिर्फ ग्लैमर ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और पहचान की झलक भी थी। मेट गाला के अतरंगे फैशन के बीच ईशा अंबानी का लुक और स्टाइल वियरेबल आर्ट में शामिल हो गया है।
2 of 6
ईशा अंबानी का मेट गाला लुक
- फोटो : Instagram
गोल्डन साड़ी में रेड कार्पेट पर उतरीं ईशा अंबानी
ईशा अंबानी ने इस बार मेट गाला में पारंपरिक साड़ी को बिल्कुल नए अंदाज में पेश किया। गौरव गुप्ता की डिजाइन की गई इस गोल्डन साड़ी गोल्ड थ्रेड से बुनी गई थी और इसमें पिचवाई आर्ट से प्रेरित हैंड-पेंटेड मोटिफ्स शामिल थे। साड़ी में फ्लोइंग ड्रेप्स और स्ट्रक्चर्ड डिजाइन के साथ तैयार किया गया था।
1200 घंटों की मेहनत
इस खास आउटफिट को तैयार करने में 1200 से ज्यादा घंटे लगे, जिसमें कई कारीगरों ने मिलकर काम किया। ईशा की यह साड़ी भारतीय टेक्सटाइल आर्ट का इंटरनेशनल प्रदर्शन था, जिसने साबित किया कि भारतीय कारीगरी आज भी विश्व स्तर पर बेजोड़ है।
3 of 6
ईशा अंबानी का मेट गाला लुक
- फोटो : Instagram
विरासत से सजा ईशा अंबानी का ब्लाउज
अपनी मां नीता अंबानी की ज्वेलरी से उन्होंने अपनी आउटफिट को सजाया था। उनके ब्लाउज असली हीरे जड़े थे, जो नीता अंबानी का पर्सनल कलेक्शन है। ब्लाउज का पिछला हिस्सा निजाम की ज्वेलरी कलेक्शन से तैयार किया गया। उनके ब्लाउज में 1800 कैरेट से ज्यादा के हीरे, पन्ना, पोल्की और कुंदन जड़े थे। ईशा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनका ब्लाउज मां नीता अंबानी के गहनों से सजा है।
4 of 6
ईशा अंबानी का मेट गाला लुक
- फोटो : Instagram
बेश्कीमती ज्वेलरी में ईशा का राॅयल लुक
इस खूबसूरत साड़ी लुक को पूरा करने के लिए ईशा ने 250 कैरेट से ज्यादा के हीरों का कई लेयर वाला हार पहना। अपनी हाथों की कलाई पर चमेली के फूलों की लड़ी और बालों से लटके पैर तक लंबे गजरे से उन्होंने खुद को सजाया। उनका चमेली इंस्पायर गजरा कागज, तांबी और पीतल के इस्तेमाल से 150 घंटों में बनाया गया था।
5 of 6
ईशा अंबानी का मेट गाला लुक
- फोटो : Instagram
ईशा का मैंगो बैग बना सबसे यूनिक एलिमेंट
उनके लुक का सबसे चर्चित हिस्सा था उनका मैंगो-शेप्ड बैग। यह कोई आम बैग नहीं, बल्कि एक आर्ट पीस था, जो उनकी भारतीय जड़ों का प्रतीक बना। करीब 20 साल पुराना यह एक्सेसरी उनके लुक को और भी खास और पर्सनल बना गया। सुबोध गुप्ता ने इस मैंगो स्कल्पचर को तैयार किया था, जिसे ईशा ने क्रोशे बैग में रखा।