Yashasvi Jaiswal: आज आईपीएल में जो टीमें मैदान में उतरने वाली हैं, वो दोनों ही इस सीजन में अपने पहले मैच में हार का सामना कर चुकी हैं। लेकिन आज एक बार फिर से उसी उत्साह के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और राजस्थान रॉयल्स खेल के मैदान पर एक-दूसरे के खिलाफ उतरेंगी।
राजस्थान रॉयल्स के बेस्ट खिलाड़ियों की बात करें तो उनकी टीम में एक हैं यशस्वी जायसवाल, जो अपनी बल्लेबाजी से सामने वाली टीम को डरा देते हैं। जिस तरह से बल्लेबाजी में वो काफी अवव्ल हैं, ठीक उसी तरह से स्टाइल के मामले में भी वो काफी आगे हैं। सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वाले यशस्वी का हर अंदाज लोगों को भा जाता है। आइए आपको भी उनके कुछ बेस्ट लुक्स दिखाते हैं।
2 of 6
फॉर्मल लुक
- फोटो : instagram-Yashasvi Jaiswal
फॉर्मल लुक
जब भी बात बेस्ट फॉर्मल लुक की आती है तो भारतीय खिलाड़ियों का नाम उसमें सबसे ऊपर आता है। विराट कोहली से लेकर सभी खिलाड़ी फॉर्मल में काफी हैंडसम दिखते हैं। इसी क्रम में यदि आप यशस्वी जायसवाल के फॉर्मल लुक पर नजर डालेंगे तो उनकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगे। व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक पैंट और कोट में यशस्वी काफी स्मार्ट लग रहे हैं।
3 of 6
ऑल ब्लैक लुक
- फोटो : instagram-Yashasvi Jaiswal
ऑल ब्लैक लुक
वो कहीं भी जाते हैं, लेकिन अपना स्टाइल नहीं भूलते। यशस्वी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने इस ऑल ब्लैक लुक की तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें स्टाइलिश जूते और गले में चेन पहनकर उन्होंने अपना लुक पूरा किया था। उनका ये अंदाज हर किसी को काफी पसंद आया था।
4 of 6
ऑल व्हाइट लुक
- फोटो : instagram-Yashasvi Jaiswal
ऑल व्हाइट लुक
यशस्वी पर ऑल ब्लैक लुक के साथ-साथ ऑल व्हाइट लुक भी खूब जचता है। उनका ये आउटफिट ट्रेंड को भी मैच करता है, क्योंकि आजकल युवाओं को इस तरह से लूज फिटिंग वाले आउटफिट काफी पसंद आते हैं। खासतौर पर अब जब गर्मी का मौसम शुरू हो गया है, तब तो आप भी इसे पहनकर स्टाइल मार सकते हैं।
5 of 6
एथनिक लुक
- फोटो : instagram-Yashasvi Jaiswal
एथनिक लुक
फॉर्मल और कैजुअल के साथ-साथ यशस्वी एथनिक लुक में कमाल के लगते हैं। वो अक्सर त्योहारों के सीजन में एथनिक वियर में अपनी तस्वीरें साझा करते हैं। यदि आप चाहें तो उनके इस लुक से टिप्स लेकर अपने लिए भी कुर्ता पायजामा तैयार करा सकते हैं।