एक वक्त था जब कहा जाता था, कि महिलाएं सिर्फ घर के काम काज के लिए ही हैं, उनसे सिर्फ वही काम कराना चाहिए, लेकिन आज के समय में महिलाएं न सिर्फ चांद पर जा रही हैं, बल्कि वो हर कदम पर पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। चाहे घर संभालने की बात हो या फिर दफ्तर में काम करने की, हर जगह पर आज महिलाओं का बोलबाला है।
महिलाओं के इसी योगदान को बढ़ाने के लिए हर साल दुनिया भर में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को पुरुषों के बराबर का दर्जा दिलाना है। इस दिन महिलाओं के अधिकारों के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए सभी जगहों पर कई कार्यक्रम और कैंपेन भी आयोजित किए जाते हैं। इसके साथ ही दफ्तरों में भी इस दिन महिलाओं को सम्मानित करके उनका हौसला बढ़ाया जाता है।
अगर आपके दफ्तर में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की तैयारी हो रही है, तो आप इस दिन दफ्तर में अपना बॉस लेडी अवतार दिखा सकती हैं। अपने लुक को बदलने के लिए आप इन अभिनेत्रियों से टिप्स ले सकती हैं।
2 of 7
हुमा कुरैशी
- फोटो : Instagram
हुमा कुरैशी
हुमा कुरैशी अक्सर इसी तरह के बॉस लेडी अवतार में ही लोगों के सामने आती हैं। उनका हर अंदाज काफी निराला होता है। ऐसे में आप अगर चाहें तो हुमा के लुक से टिप्स ले सकती हैं।
3 of 7
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिखाएं अपना बॉस लेडी अवतार
- फोटो : instagram
सुष्मिता सेन
अपनी सादगी की वजह से हमेशा लोगों का दिल जीतने वाली सुष्मिता सेन से आप अपने परफेक्ट लुक के टिप्स ले सकती हैं। खास बात ये है कि ऐसा जरूरी नहीं है कि, सिर्फ वेस्टर्न ड्रेस पहनकर ही आप बॉस लेडी लुक दिखाएं। आप इस तरह से साड़ी पहनकर भी अपना क्लासी लुक सामने ला सकती हैं।
4 of 7
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिखाएं अपना बॉस लेडी अवतार
- फोटो : Instagram
हिना खान
अपनी एक्टिंग के साथ अपने लुक्स से लोगों को दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री हिना खान का हर लुक कमाल का होता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो उनकी तरह ऐसा प्लाजो सूट पहनकर भी अपना क्लासी लुक दिखा सकती हैं। ऐसा लुक ऑफिस के लिए एक बेहतर विकल्प है।
5 of 7
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिखाएं अपना बॉस लेडी अवतार
- फोटो : instagram
नोरा फतेही
आप चाहें तो इस तरह का लुक कैरी कर सकती हैं। नोरा फतेही का ये लुक काफी कंफर्टेबल तो है ही, साथ में ये देखने में काफी क्लासी वाइब देता है। इसके साथ हाथ में छोटा सा बैग आपको स्टाइलिश दिखने में मदद करेगा।