फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार करा लें अपना कुर्ता-पायजामा, खरीदने से पहले देखें ये लुक्स

Fri, 02 Aug 2024 12:58 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 02 Aug 2024 12:58 PM IST
सार

अगर आप इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने कॉलेज या दफ्तर में कुर्ता पायजामा पहनने का सोच रहे हैं तो खरीदने से पहले इन अभिनेताओं के लुक्स पर एक नजर डालें। 

विज्ञापन
Independence Day 2024 trendy kurta pajama look for mens independence day par kya pehnna chahiye
स्वतंत्रता दिवस 2024 - फोटो : instagram

Independence Day 2024: भारतवासियों के लिए 15 अगस्त का दिन काफी खास होता है। हम भारतीय चाहे कहीं भी रहें लेकिन वो इस दिन को सेलिब्रेट करना कभी नहीं भूलते। दरअसल, इसी दिन भारत ने 1947 में ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। ऐसे में हर साल इस दिन को देशभर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।



स्वतंत्रता दिवस के दिन दिल्ली के लाल किले पर देश के प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं और देश को संबोधित करते हैं। इसके अलावा देश के हर कोने में स्कूलों, सरकारी भवनों और घरों पर भी ध्वजारोहण किया जाता है।

ध्वजारोहण करने के साथ-साथ सभी जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिस वजह से लोग पारंपरिक परिधानों में नजर आते हैं। महिलाओं के लिए तो इस दिन के लिए आउटफिट चयन करना आसान होता है, लेकिन पुरुषों के सामने बड़ी मुश्किल आ खड़ी होती है। इसी के चलते यहां हम आपको पुरुषों के लिए आउटफिट आइडिया देने जा रहे हैं। 

Independence Day 2024 trendy kurta pajama look for mens independence day par kya pehnna chahiye
स्वतंत्रता दिवस 2024 - फोटो : instagram

ऑरेंज कुर्ता

अगर आपके दफ्तर या कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस पर थीम बताई गई है तो आप इस तरह का ऑरेंज रंग का कुर्ता अपने लिए खरीद सकते हैं। इसके साथ व्हाइट रंग की पायजामी ही पहनें। वही आपके लुक को अच्छा दिखाने का काम करेगी। इसके साथ हाथों में घड़ी जरूर पहनें। 

Independence Day 2024 trendy kurta pajama look for mens independence day par kya pehnna chahiye
स्वतंत्रता दिवस 2024 - फोटो : instagram

सफेद कुर्ता-पायजामा

सफेद रंग का कुर्ता और पायजामा तो हर किसी के पास होता ही है। ऐसे में आप इसे कैरी कर सकते हैं। अगर अलग लुक कैरी करना है तो आप ट्राई कलर का स्कार्फ इस सफेद कुर्ता और पायजामे के साथ कैरी कर सकते हैं। वो आपके लुक को अच्छा दिखने में मदद करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2024 trendy kurta pajama look for mens independence day par kya pehnna chahiye
स्वतंत्रता दिवस 2024 - फोटो : instagram

हरा कुर्ता

तिरंगे का एक रंग हरा भी होता है। हरा रंग हरियाली का प्रतीक होता है। ऐसे में आप बिना सोचे ऐसा हरे रंग का कुर्ता स्वतंत्रता दिवस के दिन कैरी कर सकते हैं। इसके साथ भी सफेद रंग की ही पायजामी पहनें। अलग रंग की पायजामी आपके लुक को बिगाड़ सकती है। 

विज्ञापन
Independence Day 2024 trendy kurta pajama look for mens independence day par kya pehnna chahiye
स्वतंत्रता दिवस 2024 - फोटो : instagram

बंद गला कुर्ता

अगर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो इस तरह का बंद गला कुर्ता पैंट के साथ पहन सकते हैं। इसे बनवाते वक्त इसके रंग का ध्यान रखें। सफेद रंग का हैवी वर्क वाला कुर्ता पायजामा आपके लुक को स्टाइलिश दिखाने का काम करेगा। इसके साथ तिरंगे वाला ब्रोच लगाना न भूलें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed