बहुत सारी महिलाओं की ख्वाहिश होती है कि उनकी बॉडी भी स्लिम और फिट होती। जैसी हीरोइनों की होती है। लेकिन ऐसा हर किसी के साथ मुमकिन नही है। हालांकि सुंदर दिखने के लिए केवल स्लिम बॉडी की जरूरत नहीं होती बल्कि जरूरी होता है खुद पर आत्मविश्वास। जिसकी मदद से खूबसूरत दिखा जा सकता है। हालांकि अगर आप स्लीवलेस पहनना केवल इसलिए नहीं चाहती कि आपके बाजुएं मोटी हैं। तो कुछ फैशन हैक्स की मदद से इसे कम दिखाया जा सकता है।
2 of 5
Zareen Khan
- फोटो : Social Media
सही फिटिंग की ब्रा है जरूरी
ब्रा हमेशा सही फिटिंग और आराम के हिसाब से ही पहननी चाहिए। क्योंकि गलत फिटिंग की ब्रा में साइड की तरफ से बल्ज नजर आने लगता है। जो देखने में भद्दा लगता है। वहीं इससे शरीर का मोटापा भी ज्यादा नजर आता है। वहीं अंडरआर्म्स के आसपास का एरिया बेडौल दिखने लगता है।
3 of 5
रंग बिरंगी चूड़ियां
- फोटो : अमर उजाला
हाथों के लिए चुनें पतली एक्सेसरीज
अगर हाथों में आपके फैट ज्यादा है तो कभी भी मोटी एक्सेसरीज का चुनाव ना करें। ऐसे ब्रेसलेट या कंगन पहने जो हाथों को पतला दिखाएं। इससे हाथ नाजुक दिखते हैं और बाजुओं को पतला दिखाने में मदद मिलती है। पतली चूड़ियां या पतले चेन की ब्रेसलेट पहनने से हाथ नाजुक दिखते हैं। जो मोटी बाजुओं से ध्यान भटकाते हैं। वहीं बाजुओं पर बाजूबंद ऐसी एक्सेसरीज को तो भूलकर भी ना पहनें।
4 of 5
जरीन खान
- फोटो : Instagram
वी नेक टॉप
शोल्डर और कॉलर बोंस पतला दिखाने के लिए हमेशा वी नेक और डीप नेकलाइन का आउटफिट पतला दिखाने में मदद करेगा। दरअसल, वी नेकलाइन का आउटफिट बाजुओं से ध्यान भटकाकर कॉलर बोंस पर ला देता है।
5 of 5
प्लस साइज अभिनेत्रियां
- फोटो : Social Media
हर तरह की स्लीवलेस ड्रेस नही है काम की
ये ध्यान में रखें कि भले ही स्लीवलेस ड्रेस आप पहन रही हों। लेकिन इसमे भी नूडल्स या स्पैगेटी स्ट्रैप आपके लिए नहीं बने है। इनको भूलकर भी ना पहने। इस तरह ही स्ट्रैप वाली ड्रेस की वजह से आपका पूरा लुक बिग़ड़ सकता है।