डांसिंग क्वीन नोरा फतेही फैंस को सरप्राईज करती रहती हैं। एयरपोर्ट लुक से लेकर कैजुअल आउटफिट में वो कमाल लगती हैं। वहीं बात जब बोल्ड लुक की हो तो नोरा हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब हो जाती हैं। इस बार भी नोरा ने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर साझा की है। जिसे देख फैंस उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए हैं।
2 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
दरअसल, 6 फरवरी को नोरा फतेही का जन्मदिन था। जिसकी लेट पोस्ट नोरा ने साझा की है। जिसमे वो अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रही हैं। नोरा ने अपने जन्मदिन पर कर्वी फिगर को फ्लांट करने की बजाय ढीली-ढाली ड्रेस का चुनाव किया है। तीन दिन बाद पोस्ट तस्वीर में नोरा ने गोल्डन कलर की ड्रेस पहन रखी है।
3 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
नोरा ने जन्मदिन सेलिब्रेशन के लिए गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी है। जिसके साथ मैचिंग गोल्डन प्वॉइंटेड टो पम्प्स पहन रखे हैं। वहीं बालों को खुले रखने के साथ स्टड ईयरिंग्स और टिनी बैग के साथ खुद को स्टाइल किया है। नोरा की ये फुल स्लीव ड्रेस सैटिन सिल्क फैब्रिक की बनी है।
4 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
वहीं बात करें मेकअप की तो मिनिमम मेकअप के साथ पिंक शेड की लिपस्टिक और साथ में आंखों में काजल के साथ इस लुक को पूरा किया है। सैटिन गोल्डन मिनी ड्रेस में नोरा का ये लुक हमेशा की तरह ही आकर्षक है। जिसे देखते ही फैंस जमकर लाइक्स दे रहे हैं। साथ में हार्ट इमोजी के साथ तस्वीरों पर कमेंट दे रहे हैं। वैसे नोरा की हर तस्वीर को फैंस पसंद करते हैं।
5 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : सोशल मीडिया
फिर वो चाहे उनका साड़ी में एथिनिक लुक हो या फिर बिकिनी लुक। बोल्ड से लेकर देसी लुक में नोरा गजब ढाती हैं। वहीं नोरा की डांसिंग स्किल के सभी फैन हैं। नोरा का कुछ दिनों पहले ही सान्ग डांस मेरी रानी आया है। जिसके डांस मूव्स को सब कॉपी करते दिख रहे थे।