हर घर में कुछ ना कुछ चांदी के सामान होते ही हैं। फिर वो चाहे बर्तन हो या फिर ज्वैलरी। खासतौर पर ज्वैलरी अक्सर काली पड़ जाती है। कई बार तो चांदी की ज्वैलरी इतनी काली हो जाती है उसे साफ करना मुश्किल हो जाता है। अगर आपके पास भी चांदी के बर्तन या ज्वैलरी हैं जो बिल्कुल काले पड़ चुके हैं और नहीं समझ पा रहीं कि इन्हें कैसे साफ करें। तो इन तरीकों को अपनाएं। काली पड़ी चांदी की ज्वैलरी बिल्कुल नई जैसी चमक उठेगी। तो चलिए जानें क्या है वो तरीका।
2 of 4
silver glass
- फोटो : social media
सिरका लाएं इस्तेमाल
चाइनीज खाने में अक्सर सफेद सिरके का इस्तेमाल किया जाता है। आप इस सफेद सिरके से घर की साफ-सफाई भी कर सकती हैं। चांदी के बर्तन और ज्वैलरी को साफ करने के लिए गुनगुने पानी में आधा कप सफेद सिरका मिलाएं। साथ में दो चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें। इस पेस्ट में चांदी के सामान को करीब दो घंटे तक भिगोकर रख दें। तय समय के बाद निकालकर इसे ठंडे पानी से धो दें। चांदी के बर्तन और ज्वैलरी सब चमकने लगेंगे।
3 of 4
toothpaste
- फोटो : पिक्साबे
टूथपेस्ट है काम का
चांदी के सामान को साफ करने के लिए टूथपेस्ट बेहद काम का है। चांदी की ज्वैलरी को साफ करने के लिए किसी पुराने टूथब्रश की मदद से टूथपेस्ट लगाकर अच्छे से रगड़ें। फिर ऐसे ही छोड़ दें। जब टूथपेस्ट सूख जाए तो पानी से धो लें। इससे चांदी अच्छे से साफ होकर चमकने लगती है।
4 of 4
cold drink
- फोटो : istock
कोका कोला
कोका कोला पीना बहुत सारे लोगों को पसंद होता है। लेकिन आप कोका कोला का इस्तेमाल चांदी साफ करने के लिए भी कर सकती हैं। बस किसी कटोरी में कोका कोला निकाल लें। फिर इसमे चांदी के सामान को डालकर छोड़ दें। करीब आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से धो दें। फिर साफ कपड़े से पोंछ दें। चांदी बिल्कुल चमक जाएगी।