फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मलाइका अरोड़ा की खूबसूरती पर लड़कियों को हो जाए रश्क, कुछ यूं रखती हैं अपनी त्वचा का ख्याल

Mon, 28 Dec 2020 04:18 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 28 Dec 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
how malaika arora look flawlessly young and beautiful
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की ग्लैमर क्वीन है। इसके साथ ही वो अपनी फिटनेस और खूबसूरती से प्रशंसकों के दिलों पर राज करती हैं। फिल्मों से दूर होने के बावजूद मलाइका की एक-एक तस्वीर पर फैंस फिदा हो जाते हैं। इंस्टाग्राम पर डांस वीडियो हो या फिर उनके योगा वीडियो सबकुछ मलाइका की फिटनेस का सबूत देते हैं। लेकिन उनकी खूबसूरत त्वचा का राज कम ही सामने आता है। हालांकि मलाइका ने अपनी जवां खूबसूरत त्वचा का राज भी प्रशंसकों के साथ साझा किया है। तो चलिए जानें क्या है उनकी चमकती त्वचा का राज।

how malaika arora look flawlessly young and beautiful
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram

मलाइका 47 की उम्र में भी फिटनेस के मामले में नई उम्र की हीरोइनों को मात देती हैं। त्वचा के मामले में भी वो काफी ख्याल रखती है। इंस्टाग्राम पर मलाइका ने अपनी ग्लोइंग स्किन का राज साझा किया था। जिसमें वो जेल लगाए धूप लेते दिख रही थीं। 

how malaika arora look flawlessly young and beautiful
malaika arora - फोटो : instagram

मलाइका ने इस तस्वीर में चेहरे पर एलोवेरा जेल की मोटी परत लगा रखी है। साथ ही धूप में खड़े होकर ली इस सेल्फी को सन किस सेल्फी कैप्शन दिया था। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो धूप की टैनिंग की फिक्र किए बिना एलोवेरा जेल की खूबियों से त्वचा को स्वस्थ रखती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how malaika arora look flawlessly young and beautiful
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

यहीं नहीं मलाइका ने एक बार वीडियो साझा कर अपनी बेदाग और बिना दाग-धब्बे वाली त्वचा का राज भी साझा किया था। दरअसल, मलाइका चेहरे पर होने वाले एक्ने को दूर करने के लिए दालचीनी का पैक लगाती हैं। 

विज्ञापन
how malaika arora look flawlessly young and beautiful
malaika arora - फोटो : instagram

मलाइका स्किन के रूखेपन और दाग-धब्बों से परेशान होकर इस फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। इसके लिए चाहिए आधा चम्मच दालचीनी का पाउडर, एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस। इन तीनों सामग्रियों को मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। और चेहरे पर अच्छी तरह से लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। दस मिनट बाद जब फेसपैक सूख जाए तो ठंडे पानी से धो कर साफ कर लें। इसके बाद चेहरे पर कोई भी माइल़्ड मॉइश्चराइजर लगा लें।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed