होली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या होती है कि होली वाले दिन किस तरह से तैयार हों कि कपड़ें भी ना खराब हो और त्योहार के दिन सबसे खूबसूरत दिखें। ऐसे में होलिका पूजन के दिन भी आप सजधज कर तैयार हो सकती हैं। वहीं होली वाले दिन आकर्षक लुक में तैयार होने के लिए हिना खान के ये देसी लुक जरूर आपकी मदद कर सकते हैं।
हिना खान जब भी देसी लुक में तैयार होती हैं तो उनका अंदाज सबसे हटके होता है। ऐसे में आप भी इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस हल्के रंग की स्ट्राईप वाली साड़ी को बोल्ड नियॉन कलर के ब्लाउज के साथ मैच किया गया है। आप चाहे तो हिना खान की तरह इस लुक को कॉपी कर सकते हैं।
3 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
हिना खान जब इस मिंट ग्रीन कलर की साड़ी में रेडी हुईं तो फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की थी। वहीं इस साड़ी का डिजाइनर स्लीव वाला ब्लाउज और उसकी बैकलेस डिजाइन सबसे हटके थी।
4 of 5
हिना खान
- फोटो : instagram
शरारा सेट है सबसे ट्रेंडी
पिछले साल से ही शरारा फैशन के मामले में ट्रेंड कर रहा है। आप चाहे तो होली के सीजन में भी शरारा का सेट हिना की तरह पहनकर ट्राई कर सकती हैं। स्काई ब्लू एंड ग्रीन कलर के कांबिनेशन वाला हिना का ये गरारा काफी खूबसूरत है और त्योहार के मौसम में ट्रेंडी लुक देने के लिए काफी दिख रहा है।
अगर आप अनारकली कुर्ते की प्रेमी हैं तो ये फैशन भी कभी आउट नहीं होता। एलिगेंट लुक के लिए हिना खान की तरह हैंड पेंटेड ऑर्गेंजा सिल्क का ये कुर्ता बेस्ट है। हिना ने इसे नूडल स्ट्राईप स्लीव और शियर मैचिंग के दुपट्टे के साथ मैच किया है। जो कि जबरदस्त आकर्षक नजर आ रहा है। और होली के त्योहार पर आपकी सफेद रंग के कपड़ों में तैयार होने की ख्वाहिश भी आसानी से पूरी करेगा।