होली का त्योहार है। ऐसे में मौजमस्ती और पार्टी करना तो बनता है। लड़कियों के लिए दुविधा ये होती है कि कौन सा ड्रेस पहने जो ट्रेडिशनल होने के साथ ही ट्रेंडी भी हो। अगर आप भी अभी तक इस तरह की दुविधा से जूझ रही हैं तो आज हम आपके लिए लाए हैं सारा अली से लेकर अनन्या पांडे की कुछ स्टाइलिश ड्रेसेज जिन्हें देखकर आपको भी मिलेगी टिप्स।
2 of 5
होली के ट्रेंडी आउटफिट्स
- फोटो : instagram
अगर आप ट्रेडिशनल ड्रेस की शौकीन हैं लेकिन वहीं पुराने सलवार कमीज के ट्रेड से अलग चाहती हैं तो सारा अली का ये शरारा सबसे खूबसूरत विकल्प है। फ्लोरल मोटिफ्स के साथ ही रेशमी कढ़ाई वाले इन शरारा को पहन आप बिल्कुल होली के रंग में रंगी नजर आएंगी।
3 of 5
होली के ट्रेंडी आउटफिट्स
- फोटो : instagram
वहीं अगर आप चाहती हैं कि रोजाना के वेस्टर्न आउटफिट में कुछ होली का एहसास मिले तो अनन्या पांडे का ये स्टाइलिश टॉप और दूसरी ये रंग बिरंगी शार्ट शर्ट ड्रेस होली के लिए परफेक्ट है।
4 of 5
होली के ट्रेंडी आउटफिट्स
- फोटो : instagram
आलिया भट्ट के इन स्टाइलिश कुर्ते और मैक्सी ड्रेस को देख आप भी टिप्स ले सकते हैं। सफेद कुर्ते और पलाजो पर कलरफुल फ्लावर की डिजाइन इसे होली के लिए बिल्कुल परफेक्ट बना रही है। वहीं पीले और सफेद रंग का कुर्ता भी बेहद खूबसूरत है। जिसे देख आप के दिमाग में भी ऐसे ही मिक्स एंड मैच करके पहनने का आइडिया आ सकता है।
5 of 5
होली के ट्रेंडी आउटफिट्स
- फोटो : instagram
अगर ट्रेंडी आउटफिट को पहनना आप पसंद करते हैं तो दीपिका की ये फ्लोरल शर्ट संग पीले रंग की रफल स्कर्ट परफेक्ट पेयर है। वहीं होली के मौके पर ये रंग-बिरंगे फूलों वाली ड्रेस माडर्न के साथ ही एथिनिक लुक भी देगी। तो इस होली बिल्कुल ट्रेड में रहें और पार्टी के लिए स्टाइलिश अंदाज में रेडी होकर त्योहार का मजा लें।