बीटाउन के सितारे अब एयरपोर्ट पर जमकर स्टाइल मारते हैं। कंफर्टेबल कपड़ों के साथ स्टाइल मारने से लेकर ग्लैमरस लुक में फैंस भी इनका दीदार करना चाहते हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि इनका स्टाइल हर किसी को इंप्रेस ही करे। ऐसा हुआ हिना खान के साथ जब वो एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान हिना खान के कपड़े स्टाइलिश दिखने की बजाय ब्लंडर नजर आ रहे थे।
दरअसल, हिना ने एयरपोर्ट लुक को आरामदायक बनाने के लिए पलाजो और श्रग का को-आर्ड सेट पहना था। जिसकी डिजाइन काफी लूज फिटिंग वाली थी। बिना बटन और ढीली ढाली स्लीव के साथ पलाजो की डिजाइन भी काफी लूज थी। वहीं हिना ने इस क्रीम रंग के को-आर्ड सेट के साथ स्काई ब्लू रंग का टीशर्ट पहना हुआ था। जबकि इस आरामदायक कपड़ों को स्टाइलिश बनाने के लिए हिना ने काफी सारी एक्सेसरीज कैरी की थी। गॉगल्स के साथ ही लूइस विटॉन का हैंड बैग और पीप टो इस लुक के साथ मैच किया था।
हालांकि इतना सारा एक्सेसरीज और स्टाइल दिखाने के बाद भी हिना की ये स्टाइल जरा भी अच्छी नहीं लग रही थी। लूज फिटिंग के होने के बावजूद ये हिना पर जरा भी सूट नहीं कर रही थी। वहीं रही-सही कसर इसके साथ मैच स्काई ब्लू टीशर्ट ने पूरी कर दी। जो इस एयरपोर्ट लुक को बिगाड़ने का काम कर रही थी।
यहीं नहीं एक बार फिर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हिना ने सफेद रंग का ड्रेस पहना हुआ था। जिसके साथ पहने उनके जूते काफी अजीब दिख रहे थे। इस सिंपल सी राउंड नेक की ड्रेस के साथ हिना ने बालों पर रंगी स्कार्फ बांध रखा था। वहीं हाथों में वो डेनिम की जैकेट लिए नजर आईं।
हिना खान एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। जहां वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ छुट्टियां मनाने मालदीव जाने की तैयारी में थीं।