Tips To Get Ready For Teej Puja: आज पूरे देश में हरतालिका तीज का पावन और शुभ त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। ये दिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है क्योंकि ये पर्व मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा का प्रतीक है, जो समृद्धि, सुख-शांति और सौभाग्य का वरदान देता है।
हरतालिका तीज पर महिलाएं व्रत रखती हैं, पूजा-अर्चना करती हैं और पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी होकर इस दिन को यादगार बनाती हैं। इस अवसर पर उनका रूप और भी निखर जाता है, क्योंकि तीज का त्योहार सुंदरता, सादगी और भक्ति का संगम होता है।
हरतालिका तीज की शाम खास होती है जब महिलाएं मेहंदी लगाती हैं, सिंदूर से अपने माथे को सजाती हैं और गीत-संगीत के साथ खुशियां मनाती हैं। इस त्योहार पर खुद को तैयार करना भी उतना ही जरूरी है जितना पूजा-पाठ। इसलिए आज आप भी कुछ टिप्स फॉलो करते हुए हों तैयार, ताकि दिखें सबसे अलग और सबसे खूबसूरत.....
2 of 6
पहने लाल या हरी साड़ी
- फोटो : instagram
पहने लाल या हरी साड़ी
ये दिन सुहाग को समर्पित होता है, इसलिए इस दिन खास लाल या हरे रंग की साड़ी पहनना ही शुभ माना जाता है। ये रंग सुहाग का प्रतीक होता है। इसलिए आज पूजा के समय लाल या हरे रंग की साड़ी पहनकर ही तैयार हों। अगर आपके पास आपकी शादी की कोई साड़ी रखी है, तो उसे भी आप हरियाली तीज की पूजा में कैरी कर सकती हैं।
3 of 6
हाथों में मेहंदी है जरूरी
- फोटो : instagram
हाथों में मेहंदी है जरूरी
अगर अभी तक आपने अपने हाथों पर मेहंदी नहीं लगाई है तो इंस्टेंट वाला कोन मंगवा कर मेहंदी अप्लाई करें। क्योंकि आज के दिन हाथों पर मेहंदी लगाना बेहद जरूरी होता है। अब तो बाजार में कई टैटू भी आते हैं, जोकि आसानी से मेहंदी वाली छाप दे जाते हैं। अगर आपके पास समय है, तो हरी मेहंदी से ही अपने हाथों को सजाएं।
4 of 6
सुहाग की निशानियां न भूलें
- फोटो : instagram
सुहाग की निशानियां न भूलें
आज तैयार होते समय मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र, पैरों में बिछिया और माथे पर बिंदी अवश्य लगाएं। ये चारों ही चीजें सुहाग की निशानी है, जिसे पूजा के समय कभी भी नहीं भूलना चाहिए। इसलिए जब खासतौर पर पूजा के लिए तैयार हों, तब इन चीजों को याद से कैरी करें।
5 of 6
बालों में लगाएं फूल
- फोटो : instagram
बालों में लगाएं फूल
अगर आपके घर के आस-पास कहीं गजरा मिल रहा है, तब तो सही है, वरना अपने बालों में एक फूल अवश्य लगाएं साड़ी लुक के साथ बालों में फूल लगाने से खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। इससे लुक काफी प्यारा और खूबसूरत लगता है। खासतौर पर अगर आप गुलाब को अपने बालों में लगाएंगी, तो आपका लुक और कमाल का लगेगा।