Paridhi Sharma: जोधा-अकबर टीवी सीरियल में जोधा बाई का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस परिधि शर्मा आज भी अपनी सादगी और खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीतती हैं। उनका किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि सीरियल खत्म होने के वर्षों बाद भी लोग उन्हें आज भी जोधा के रूप में याद करते हैं।
परिधि शर्मा ने न सिर्फ छोटे पर्दे पर अपनी पहचान बनाई, बल्कि अपने नेचुरल चार्म और विनम्र व्यक्तित्व से भी फैंस को प्रभावित किया है। हाल ही में वे ‘हक’ फिल्म में नजर आईं, जहां उनके अभिनय की फिर से खूब चर्चा हुई।
समय के साथ परिधि के लुक्स में भी काफी बदलाव देखने को मिला है। अक्सर उनका मॉडर्न, स्टाइलिश और ग्लैमरस अवतार लोगों को लगातार चौंकाता रहता है। आज हम आपको परिधि शर्मा के पुराने और नए लुक्स की कुछ झलक दिखाएंगे, ताकि आप भी उनका बदला हुआ लुक देख सकें।
साड़ी
वो अक्सर त्योहारों और इवेंट्स के मौके पर साड़ी पहनना ही पसंद करती हैं। उनपर साड़ी लगती भी खूब प्यारी है। जैसे कि इस गुलाबी रंग की साड़ी में परिधि का अंदाज काफी क्यूट लग रहा है। फ्लोरल प्रिंट की इस साड़ी के साथ उन्होंने हाफ स्लीव का ब्लाउज कैरी किया है, जो देखने में बेहद ही कमाल का लग रहा है।
लहंगा
ब्लैक और गोल्डन रंग के इस लहंगे में परिधि बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने इस लहंगे के साथ पारंपरिक ज्वेलरी कैरी की है। खास बात ये है कि जोधा बाई की तरह ही परिधि के चेहरे पर भी पारंपरिक राजस्थानी नथ काफी ज्यादा खूबसूरत लगती है।
4 of 6
सलवार सूट
- फोटो : instagram
सलवार सूट
परिधि का ये पंजाबी अवतार उनके बाकी लुक से एकदम ही अलग है। इस लुक में उन्होंने नीले रंग के कुर्ते से साथ गुलाबी दुपट्टा और गुलाबी ही सलवार कैरी की है। ये कॉम्बिनेशन देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है। इसके साथ कानों में झुमके, बालों में चोटी गूंथकर परांदा और मांगटीका उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।
5 of 6
अनारकली गाउन
- फोटो : instagram
अनारकली गाउन
सफेद रंग वैसे तो हर किसी पर अच्छा नहीं लगता है लेकिन अगर आप परिधि पर नजर डालेंगे तो उनपर सफेद रंग का अनारकली गाउन काफी खूबसूरत लग रहा है। उनका ये लुक बेहद सादगीभरा है, जिसे देखकर लोगों ने उनकी इस तस्वीर पर खूब प्यार बरसाया था।