फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hairstyle For Summer: बालों को ऐसे स्टाइल करेंगी तो गर्मी से बची रहेंगी आप

Mon, 02 Jun 2025 01:35 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 02 Jun 2025 01:35 PM IST
सार

Hairstyle For Summer: यदि अपने बालों को आप अलग अंदाज में कैरी करना चाह रही हैं तो यहां उसके कुछ विकल्प दिए गए हैं। 

विज्ञापन
hairstyle for women summer 2025 image top trendy hairstyle for summer
बालों को ऐसे स्टाइल करेंगी तो गर्मी से बची रहेंगी आप - फोटो : instagram

Hairstyle For Summer: गर्मी के मौसम में हर लड़की के सामने एक बड़ी मुश्किल होती है कि अपने बालों को कैसे स्टाइल करें। उन्हें अक्सर ये समझ नहीं आता कि वो अपने बालों को किस तरह से स्टाइल करें, जिससे उनका लुक भी अच्छा दिखे और उन्हें गर्मी भी न लगे।



यहां हम आपकी इसी परेशानी का हल लेकर आए हैं। हम आपको बताएंगे और दिखाएंगे कुछ ऐसी आसान हेयर स्टाइल, जिसको आप आसानी से अपने बालों में बना सकते हैं। खास बात ये है कि इसके लिए आपको कुछ मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

hairstyle for women summer 2025 image top trendy hairstyle for summer
ब्रेड विद एक्सेसरीज - फोटो : instagram
ब्रेड विद एक्सेसरीज

यदि आपको कहीं जाना है तो सिंपल की स्लीक ब्रेड यानी कि चोटी बनाकर उसमें खूबसूरत की हेयर एक्सेसरीज एड करें। जैसे आजकल बारिश का मौसम है, तो आप तितली वाली ऐसी ही एक्सेसरीज अपनी चोटी में एड कर सकती हैं। चाहें तो इसी चोटी से आप बन भी तैयार कर सकती हैं।
hairstyle for women summer 2025 image top trendy hairstyle for summer
स्लीक बन - फोटो : instagram
स्लीक बन

युवा लड़कियों को ऐसा स्लीक बन काफी पसंद आता है। ऐसे में आप इस तरह का स्लीक बन भी गर्मी के मौसम में बना सकती हैं। ऐसा स्लीक बन वेस्टर्न आउटफिट पर काफी कमाल का लगता है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
hairstyle for women summer 2025 image top trendy hairstyle for summer
बन विद गजरा - फोटो : instagram

बन विद गजरा

यदि किसी पूजा-पाठ या फिर शादी-विवाह में जाना है तो स्लीक बन बनाकर उसमें गजरा एड करें। गजरे की वजह से खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। अगर ये गजरा असली फूलों का होगा, तब ज्यादा अच्छा रहेगा। इसमें से खुशबू भी आएगी, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ा देगी। ऐसी हेयर स्टाइल के साथ यदि एथनिक वियर पहना है, तो माथे पर बिंदी अवश्य लगाएं। 

विज्ञापन
hairstyle for women summer 2025 image top trendy hairstyle for summer
हाई मेसी बन - फोटो : instagram

हाई मेसी बन

ऐसा हेयर स्टाइल तलाश कर रही हैं, जिसमें कूल भी दिखना है और गर्मी भी न लगे तो हाई मेसी बन से बेहतर कोई हेयर स्टाइल नहीं हो सकता। ये दिखने में काफी क्यूट लुक देता है। यदि आपके बाल छोटे या मीडियम हैं, तो इस हेयर स्टाइल का चयन करें, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे। लंबे बालों में ये ज्यादा अच्छा नहीं दिखेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed