Hairstyle For Summer: गर्मी के मौसम में हर लड़की के सामने एक बड़ी मुश्किल होती है कि अपने बालों को कैसे स्टाइल करें। उन्हें अक्सर ये समझ नहीं आता कि वो अपने बालों को किस तरह से स्टाइल करें, जिससे उनका लुक भी अच्छा दिखे और उन्हें गर्मी भी न लगे।
यहां हम आपकी इसी परेशानी का हल लेकर आए हैं। हम आपको बताएंगे और दिखाएंगे कुछ ऐसी आसान हेयर स्टाइल, जिसको आप आसानी से अपने बालों में बना सकते हैं। खास बात ये है कि इसके लिए आपको कुछ मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
2 of 6
ब्रेड विद एक्सेसरीज
- फोटो : instagram
ब्रेड विद एक्सेसरीज
यदि आपको कहीं जाना है तो सिंपल की स्लीक ब्रेड यानी कि चोटी बनाकर उसमें खूबसूरत की हेयर एक्सेसरीज एड करें। जैसे आजकल बारिश का मौसम है, तो आप तितली वाली ऐसी ही एक्सेसरीज अपनी चोटी में एड कर सकती हैं। चाहें तो इसी चोटी से आप बन भी तैयार कर सकती हैं।
3 of 6
स्लीक बन
- फोटो : instagram
स्लीक बन
युवा लड़कियों को ऐसा स्लीक बन काफी पसंद आता है। ऐसे में आप इस तरह का स्लीक बन भी गर्मी के मौसम में बना सकती हैं। ऐसा स्लीक बन वेस्टर्न आउटफिट पर काफी कमाल का लगता है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
4 of 6
बन विद गजरा
- फोटो : instagram
बन विद गजरा
यदि किसी पूजा-पाठ या फिर शादी-विवाह में जाना है तो स्लीक बन बनाकर उसमें गजरा एड करें। गजरे की वजह से खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। अगर ये गजरा असली फूलों का होगा, तब ज्यादा अच्छा रहेगा। इसमें से खुशबू भी आएगी, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ा देगी। ऐसी हेयर स्टाइल के साथ यदि एथनिक वियर पहना है, तो माथे पर बिंदी अवश्य लगाएं।
5 of 6
हाई मेसी बन
- फोटो : instagram
हाई मेसी बन
ऐसा हेयर स्टाइल तलाश कर रही हैं, जिसमें कूल भी दिखना है और गर्मी भी न लगे तो हाई मेसी बन से बेहतर कोई हेयर स्टाइल नहीं हो सकता। ये दिखने में काफी क्यूट लुक देता है। यदि आपके बाल छोटे या मीडियम हैं, तो इस हेयर स्टाइल का चयन करें, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे। लंबे बालों में ये ज्यादा अच्छा नहीं दिखेगा।