फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Style: सिर्फ स्कार्फ की मदद से घर पर कर्ल कर सकती हैं बाल, जानें इसका सही तरीका

Mon, 05 Jun 2023 05:25 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 05 Jun 2023 05:25 PM IST
सार

अगर आपके पास बाल कर्ल करने की मशीन नहीं है तो उसके बावजूद आप सिर्फ स्कार्फ की सहायता से अपने बालों को कर्ल कर सकती हैं। 

विज्ञापन
Hair Style how to curl hair without curler balon ko curl kaise karein in hindi
curly hair - फोटो : istock

Hair Style: जिन लड़कियों के बाल स्ट्रेट होते हैं, उन्हें अक्सर कर्ली हेयर पसंद आते हैं, वहीं जिन लड़कियों के बाल कर्ली होते हैं, वो अपने बालों को स्ट्रेट रखना बेहद पसंद करती हैं। बाल स्ट्रेट करना तो आसान होता है, पर इसे कर्ल करना बेहद मुश्किल होता है। बालों का टेक्सचर चेंज करने के लिए मशीनों का इस्तेमाल किया जाता है। कई लड़कियां तो आसानी से बालों को कर्ल कर लेती हैं, पर कईयों को बाल कर्ल करने के लिए पार्लर जाना पड़ता है। बार-बार पार्लर जाना बेहद मुश्किल होता है। इसके साथ ही मशीनों के इस्तेमाल से बाल डैमेज भी होने लगते हैं।



ऐसे में आज के लेख में हम आपको बिना मशीनों के बाल कर्ल करना सिखाएंगे। इसके लिए आपको ना पैसे खर्च करने की जरूरत पड़ेगी और ना ही ज्यादा मेहनत लगेगी। आइए देर ना करते हुए आपको बिना मशीन के बाल कर्ल करने का सही तरीका बताते हैं। 

Hair Style how to curl hair without curler balon ko curl kaise karein in hindi
Scarf - फोटो : istock

बाल कर्ल करने के लिए चाहिए ये सामान

  • 2 स्क्रंची 
  • 1 स्कार्फ
  • एक से दो क्लेचर
  • हेयर स्प्रे
  • हेयर ब्रश

 

Hair Style how to curl hair without curler balon ko curl kaise karein in hindi
curly hair - फोटो : istock

ऐसे लें स्कार्फ की मदद

स्कार्फ की मदद से बाल कर्ल करने के लिए सबसे पहले अपने बालों को कंघी करके सुलझा लें। इसके लिए चौड़े दांत वाली कंघी का ही इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल से बाल ज्यादा झड़ते नहीं हैं। इसके बाद बालों में हल्का सा ड्राई शैंपू लगाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Style how to curl hair without curler balon ko curl kaise karein in hindi
curly hair - फोटो : istock

कंघी से बीच की मांग निकालें और दोनों साइड से बालों को आगे की तरफ कर लें। इसके बाद स्कार्फ को हेयर बैंड की तरह लगाएं और अच्छे से बालों में लपेट लें। बाल एडजस्ट करते वक्त क्लेचर का इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन
Hair Style how to curl hair without curler balon ko curl kaise karein in hindi
curly hair - फोटो : social media

 इसे स्क्रंची की मदद से अच्छे से बांध लें। ज्यादा कर्ल के लिए बालों को कम से कम पांच से छह घंटे कर ऐसे ही बांध कर रखें। जब स्कार्फ को हटाएं तो हेयर स्प्रे की मदद से इसे अच्छी तरह सेट कर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed