फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Grooming Tips For Men: दाढ़ी बनाते वक्त कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां, हर पुरुष के लिए जानना बेहद जरूरी

Wed, 31 Jul 2024 01:17 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 31 Jul 2024 01:17 PM IST
सार

अक्सर लड़के दाढ़ी बनाते वक्त कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से उन्हें तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Grooming Tips For Men avoid these mistakes during shaving beard
दाढ़ी बनाते वक्त कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां - फोटो : Freepik

Grooming Tips For Men: जिस तरह से महिलाएं अपनी खूबसूरती का ध्यान रखने के लिए तमाम तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं, ठीक उसी तरह से आजकल पुरुष भी अपनी त्वचा का खास ध्यान रखते हैं। पुरुषों के सबसे अहम ग्रूमिंग भाग की बात करें तो जिन लड़कों की दाढ़ी होती है वो सबसे ज्यादा अपनी दाढ़ी का ध्यान रखते हैं। इसके लिए वो समय-समय पर दाढ़ी सेट भी करते हैं।



कई बार न चाहते हुए भी पुरुष दाढ़ी बनाते वक्त कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गलत तरह के दाढ़ी बनाने की वजह से चेहरे पर कट लगना, रेडनेस होना, दाने निकलना जैसी गंभीर परेशानियां आपको घेर सकती हैं। इन सभी परेशानियों से बचने के लिए दाढ़ी बनाते वक्त आपको कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए, ताकि शेविंग के बाद आपका लुक अच्छा दिखे, न कि बिगड़ जाए। 

Grooming Tips For Men avoid these mistakes during shaving beard
स्किन केयरदाढ़ी बनाते वक्त कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां - फोटो : iStock
चेहरे को तैयार न करना

अगर आप चेहरे को बिना तैयार किए शेविंग करेंगे तो इससे चेहरा कटने का डर रह सकता है। इसके लिए सबसे पहले चेहरे को पानी से अच्छी तरह धोकर गीला करें। बिना त्वचा को गीला किए आपको रेजर बर्न का सामना करना पड़ सकता है। 

 

Grooming Tips For Men avoid these mistakes during shaving beard
दाढ़ी बनाते वक्त कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां - फोटो : Freepik

गलत रेजर का इस्तेमाल

अक्सर लोग पुराने रेजर और ब्लेड का इस्तेमाल लंबे समय तक करते रहते हैं। इससे चेहरा कटने का डर बना रहता है। पुरानी या बेधार रेजर का उपयोग कभी नहीं करना चाहिए। ये त्वचा को डैमेज कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Grooming Tips For Men avoid these mistakes during shaving beard
दाढ़ी बनाते वक्त कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां - फोटो : Freepik

कम शेविंग क्रीम का इस्तेमाल

कई बार कंजूसी के चलते बेहद ही कम शेविंग क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। इससे दाढ़ी काटना थोड़ा कठिन हो जाता है। जबकि अगर आप सही मात्रा में शेविंग क्रीम या जेल का इस्तेमाल करेंगे तो इससे रेजर काफी आसानी से चलेगा और दाढ़ी आराम से कट जाएगी। 

विज्ञापन
Grooming Tips For Men avoid these mistakes during shaving beard
दाढ़ी बनाते वक्त कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां - फोटो : Freepik

सही दिशा में करें शेव

अगर आप सही दिशा में रेजर नहीं चलाएंगे तो इसकी वजह से शेव सही से नहीं होगी। ऐसा करने से चेहरे पर जलन भी हो सकती है। ऐसे में हमेशा सही दिशा में ही शेव करें, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी से न जूझना पड़े। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed