फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2024: राखी के त्योहार पर पहनें सना मकबूल जैसे आउटफिट, भाई भी देखकर करेगा तारीफ

Tue, 30 Jul 2024 01:57 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 30 Jul 2024 01:57 PM IST
सार

अगर राखी के त्योहार पर आप अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो सना मकबूल के जैसे एथनिक आउटफिट अपने कलेक्शन में शामिल करें। 

विज्ञापन
Bigg Boss Ott Sana Makbul inspired Raksha Bandhan Outfits Perfect For Women
राखी के त्योहार पर पहनें सना मकबूल जैसे आउटफिट - फोटो : instagram-Sana Makbul

Raksha Bandhan 2024: बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन काफी धमाल मचा रहा है। अब शो अपने आखिरी पड़ाव पर है, ऐसे में हर किसी की नजर इस बात पर है कि इस साल कौन विजेता बनेगा। शो के तीसरे सीजन के आखिरी हफ्ते में घर में मशहूर टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल भी मौजूद हैं। सना ने हमेशा से ही अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। एक्टिंग के साथ-साथ वो अपने लुक्स से भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचती हैं।

अब जब रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है तो आप सना मकबूल के लुक्स से टिप्स लेकर अपना आउटफिट तैयार करा सकती हैं। सना के पास हर तरह के आउटफिट का काफी शानदार कलेक्शन है। ऐसे में आप सना मकबूल के जैसे एथनिक आउटफिट अपने कलेक्शन में शामिल करें। यहां हम आपको सना के कुछ बेस्ट लुक्स दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप उससे टिप्स लेकर अपने लिए खरीदारी कर सकें। 

Bigg Boss Ott Sana Makbul inspired Raksha Bandhan Outfits Perfect For Women
राखी के त्योहार पर पहनें सना मकबूल जैसे आउटफिट - फोटो : instagram-Sana Makbul

अनारकली गाउन 

अनारकली सूट तो तकरीबन हर किसी के ही पास होता है, लेकिन सभी के पास अनारकली गाउन हो, ये जरूरी नहीं है। ऐसे में आप अपने लिए सना मकबूल के जैसा अनारकली गाउन तैयार करा सकती हैं। इसे बनवाते वक्त ध्यान रखें इसमें घेर काफी ज्यादा होना चाहिए। 

Bigg Boss Ott Sana Makbul inspired Raksha Bandhan Outfits Perfect For Women
राखी के त्योहार पर पहनें सना मकबूल जैसे आउटफिट - फोटो : instagram-Sana Makbul

सिल्क साड़ी

सिल्क की साड़ी हमेशा एवरग्रीन रहती है। अगर आप शादी के बाद राखी के त्योहार पर मायके जा रही हैं तो इस तरह की सिल्क की साड़ी पहनें। इसके साथ गले में चोकर पहनकर अपने बालों में जूड़ा बनाएं। इस तरह की साड़ी में लुक काफी सादगीभरा लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss Ott Sana Makbul inspired Raksha Bandhan Outfits Perfect For Women
राखी के त्योहार पर पहनें सना मकबूल जैसे आउटफिट - फोटो : instagram-Sana Makbul

शिफॉन साड़ी

गर्मी का मौसम है, ऐसे में आप राखी के दिन ऐसी शिफॉन की साड़ी पहन सकती हैं। इस तरह की साड़ी देखने में भी प्यारी लगती है और इसे पहनकर लुक भी प्यारा आता है। शिफॉन फैब्रिक की प्लेन साड़ी के साथ हैवी वर्क वाला ब्लाउज पहनें। 

विज्ञापन
Bigg Boss Ott Sana Makbul inspired Raksha Bandhan Outfits Perfect For Women
राखी के त्योहार पर पहनें सना मकबूल जैसे आउटफिट - फोटो : instagram-Sana Makbul

क्रॉप टॉप और स्कर्ट

अगर राखी के दिन ग्लैमरस दिखना है तो आप इस तरह का क्रॉप टॉप और स्कर्ट अपने लिए तैयार करा सकती हैं। गुलाबी रंग की स्कर्ट आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगी। इसके साथ हील्स पहनें और अपने बालों को कर्ल करके खुला रखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed