इस साल दिवाली 4 नवंबर को मनाई गई। उसके अगले दिन गोवर्धन पूजा होती है। दिवाली को लेकर देश भर में लोग उत्साहित होते हैं। इसकी एक वजह होती है कि ये त्यौहार पांच दिन का होता है। जिसमें हर दिन चहल पहल रहती है। लड़कियां इन पांच दिनों में सज संवर कर त्योहार मनाती हैं। त्योहार में पारंपरिक लुक अधिक उपयुक्त और आकर्षक लगता है। ऐसे में दिवाली के मौके पर साड़ी जरूर पहनें। गोवर्धन पूजा के दिन सुहागिन महिलाएं श्रृंगार करके पूजा-पाठ करती हैं। ऐसे में साड़ी लुक अच्छा लगेगा। इस मौके पर आग आप साड़ी में अधिक स्टाइलिश, स्लिम और लंबी दिखना चाहती हैं तो कुछ आसान से टिप्स को अपनाकर अपने लुक को प्रभावशाली बना सकती हैं। साड़ी में भी अब एक्सपेरिमेंट होने लगे हैं। साड़ी की ड्रैपिंग से लेकर डिजाइन और स्टाइल तक में आप एक्पेरिमेंट कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए साड़ी पहनने के आसान टिप्स, जो आपको देंगे ट्रेंडी लुक।
Govardhan Puja 2021: गोवर्धन पूजा के दिन महिलाएं इस अंदाज में कैरी करें साड़ी, मिलेगा ट्रेंडी लुक
-गोवर्धन पूजा के दिन अगर आप साड़ी पहनने वाली हैं या दिवाली के मौके पर किसी भी दिन स्टाइलिश साड़ी लुक चाहती हैं तो साड़ी के चयन पर विशेष ध्यान दें। आप रफल साड़ी पहन सकती हैं। रफल साड़ी अधिक चर्बी को कम दिखाने या टमी को छिपाने में मदद कर सकती है। आप साड़ी के साथ बेल्ट को पेयर कर सकते हैं। ये स्टाइल आपकी बॉडी टोन्ड को फ्लॉन्ट भी करेगा।
साड़ी के साथ ब्लाउज पर दें ध्यान
साड़ी पहनते समय बेल स्लीव्स ब्लाउज को कैरी करें। इस तरह के ब्लाउज आपके हाथों की चर्बी को छिपात हैं। बाजुओं में अधिक चर्बी हो तो कट स्लीव्स न पहने। लेकिन अगर आप स्लिम हैं तो स्ट्रैपी ब्लाउज लुक को ग्लैमरस बनाएगा।
पल्लू को दें ट्विस्ट
आजकल साड़ी से ज्यादा फोकस ब्लाउज पर होता है। ऐसे में आप साड़ी के साथ पेपलम टाॅप या क्राॅप टाॅप भी आपके लुक को स्टाइलिश बना सकते हैं। जैकेट स्टाइल शॉर्ट टॉप के साथ भी साड़ी को कैरी कर सकते हैं। इसके अलावा पल्लू में ट्विस्ट देकर नया स्टाइल कैरी कर सकते हैं।
साड़ी की प्रिंट और डि़जाइन का सही चुनाव
इसके अलावा साड़ी के डिजाइन और प्रिंट पर भी ध्यान दें। लंबी धारियों वाली साड़ी पहने, इसमें आपकी हाइट अधिक लगेगी लेकिन चौड़ी धारी वाली साड़ी न पहने, इससे अगर आपका वजन ज्यादा है तो और अधिक फैला हुआ लगेगा।