फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gen Z Winter Fashion: जेन जी का स्टाइल है निराला, सर्दियों में आकर्षक दिखने के लिए अपनाते हैं ये टिप्स

Sat, 04 Jan 2025 04:25 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 04 Jan 2025 04:25 PM IST
सार

Gen Z के फैशन ट्रेंड्स ने सर्दियों के फैशन को एक नया आयाम दिया है। उसकी स्टाइलिंग में एक ऐसा कॉन्फिडेंस और इनोवेशन है, जो उसे भीड़ में भी सबसे खास दिखाता है।

विज्ञापन
Gen Z Winter Fashion Tips For Stylish Look With Sweater, Boots, Stockings And Scarf
जेन जी के लिए स्टाइलिश विंटर आउटफिट - फोटो : Instagram


आपका लुक काफी हद तक आपका प्रभाव तय करता है। यही कारण है कि जेन-जी अपने लुक, फैशन और स्टाइल पर बहुत ध्यान देती है। वह सर्दियों में भी ऐसे परिधान पहनती है, जिनसे उसके लुक में निखार आए। फैशन के साथ ही आज की पीढ़ी सहजता पर भी पूरा ध्यान देती है। एक समय था, जब महिलाएं सर्दियों में सजना-संवरना कम कर देती थीं, लेकिन जेन-जी ने सर्दियों के फैशन को नया आयाम दिया है। वह ठंड के मौसम में भी स्टाइल का पूरा ध्यान रखती है। आप भी ठंड के इस मौसम में अपने शानदार ड्रेसिंग सेंस से सभी को प्रभावित कर सकती हैं। बस आपको जेन-जी के कुछ स्टाइल्स और ट्रेंड्स को फॉलो करना होगा।

लॉन्ग फर जैकेट और वूलन सूट

मिलान फैशन वीक से लेकर पेरिस फैशन वीक तक इस बार फर जैकेट की धूम रही है। इस जैकेट की खासियत यह है कि यह देखने में स्टाइलिश लगती है और पहनने में आरामदायक है। यह ठंडी हवाओं से भी आपकी सुरक्षा करती है। यह ट्राउजर-शर्ट, लॉन्ग स्कर्ट-टॉप और बॉडीकॉन ड्रेस के साथ बहुत अच्छा लगता है। वहीं 2024-25 के जाड़े के मौसम में जेन-जी की पहली पसंद बन गए हैं स्टाइलिश सूट्स। इन सूट्स को आप अपनी पसंद के अनुसार डिजाइन करा सकती हैं। अगर आप कोई प्रोफेशनल हैं, स्टूडेंट हैं या स्कॉलर हैं तो इस तरह के विंटर वुलन सूट्स आपके कलेक्शन का हिस्सा जरूर होने चाहिए। यह आपको पावरफुल और बॉसी लुक देते हैं।

Gen Z Winter Fashion Tips For Stylish Look With Sweater, Boots, Stockings And Scarf
सर्दियों के लिए आउटफिट - फोटो : Instagram

स्टॉकिंग विद हाई बूट्स

सर्दियों के मौसम में अगर आप हॉट दिखने की ख्वाहिश रखती हैं तो जेन-जी की तरह शॉर्ट स्कर्ट विद स्टॉकिंग जरूर ट्राई करें। इसके साथ स्वेटर या जैकेट पेयर करें। आपका यह सिंपल लुक सभी को प्रभावित करने का दम रखता है। यह लुक किसी भी पार्टी, सफर या आउटिंग के लिए परफेक्ट हो सकता है। हाई बूट्स पहनने का अपना ही मजा है। यह वो स्टाइल स्टेटमेंट है, जिसे अपनाकर आप भीड़ में भी सबसे अलग नजर आ सकती हैं।

हाई बूट्स के साथ शॉर्ट स्कर्ट बहुत अच्छी लगती हैं। ऐसे में आप भी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की तरह क्रॉप टॉप विद शॉर्ट स्कर्ट ट्राई करें। इसके साथ शॉर्ट फर जैकेट और हाई बूट्स से खुद को स्टाइल करें। किसी भी पार्टी और फंक्शन में यह लुक गॉर्जियस लगेगा।

हाई नेक और नीट स्वेटर

हाई नेक स्वेटर हमेशा से सर्दियों में सभी की पसंद होते हैं। ये ठंड से बचाने के साथ ही आपको स्टाइलिश लुक भी देते हैं। इन दिनों स्ट्रिप पैटर्न स्वेटर काफी चलन में हैं। आप इनको लॉन्ग स्कर्ट, शॉर्ट स्कर्ट, जींस, पैंट के साथ आसानी से पेयर कर सकती हैं। ये सिंपल स्वेटर आपके लुक में चार-चांद लगा सकते हैं।

वहीं अब एक बार फिर से नीट स्वेटर्स का दौर लौट आया है। ये काफी ट्रेंड में हैं और बड़े-बड़े क्लोदिंग ब्रांड नीट स्वेटर्स की रेंज लॉन्च कर रहे हैं। ट्रेंड में होने के कारण ये जेन-जी की भी पसंद बन गए हैं। आप जींस के साथ लॉन्ग नीट स्वेटर और हाई नेक स्कीवी ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ लॉन्ग सॉक्स और बूट्स पहनें, जो आपको ग्लैमरस लुक देंगे।

Gen Z Winter Fashion Tips For Stylish Look With Sweater, Boots, Stockings And Scarf
सर्दियों के लिए स्टाइलिश कपड़े - फोटो : instagram

जैकेट विद शॉर्ट फ्रॉक और बेल्ट

आराम के मामले में कोई समझौता नहीं करने वाली जेन-जी के लिए जैकेट विद शॉर्ट फ्रॉक और बेल्ट परफेक्ट है। आप शॉर्ट फ्रॉक को बैल्ट लगाकर स्टाइल करें। इसके साथ बूट्स और मैचिंग जैकेट पहनें। यह सिंपल आउटफिट भी आपको ग्लैमरस दिखने के लिए परफेक्ट होगा। साथ ही अपने लुक में एक्स फैक्टर जोड़ना चाहती हैं तो लेदर जैकेट ट्राई कर सकती हैं।

लेदर जैकेट आज भी ट्रेंड में है। इसकी खासियत यह है कि यह हर आउटफिट पर अच्छा लगती है। आप स्कर्ट, फ्रॉक, जींस या बॉडीकॉन ड्रेस, किसी के भी साथ इसे पहन सकती हैं। इसके साथ लेदर के हाई बूट्स पहनें तो आपके आकर्षक लुक से हर कोई प्रभावित हो सकता है। वैसे भी लेदर जैकेट सर्द हवाओं से आपका पूरा बचाव करती है।


वुलन शॉर्ट कॉर्ड सेट

अगर आप स्टाइल और कंफर्ट, दोनों चाहती हैं तो आपके विंटर वार्डरोब में वुलन शॉर्ट कॉर्ड सेट जरूर होना चाहिए। वुलन शॉर्ट के साथ वुलन टॉप और जैकेट का यह सेट जितना आरामदायक है, उतना ही खूबसूरत भी। पिकनिक, घूमने या सफर, सभी के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकती है। आप अपनी पसंद से ब्राइट कलर चुन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gen Z Winter Fashion Tips For Stylish Look With Sweater, Boots, Stockings And Scarf
सर्दियों के लिए स्टाइलिश कपड़े - फोटो : Adobe stock

स्टॉल को करें स्टाइल

सर्दियों के मौसम में कैजुअल लुक चाहती हैं तो आप स्टॉल को भी स्टाइल करके शानदार लुक पा सकती हैं। आप बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का इंस्पायर लुक भी अपना सकती हैं। सारा ने लूज फिट डेनिम जींस और क्रॉप टॉप के साथ स्टॉल को स्टाइल किया था। यह सिंपल-कैजुअल लुक आपका रफ एंड टफ अंदाज दिखाएगा।

ओवर कोट से बॉसी लुक

जेन-जी के सर्दियों के वार्डरोब में ओवर कोट एक अहम हिस्सा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह न सिर्फ आपको बॉसी लुक देता है, बल्कि इंडियन और वेस्टर्न, दोनों तरह के आउटफिट्स पर अच्छा लगता है। आप इसे साड़ी, सूट, जींस, स्कर्ट, फ्रॉक या बॉडीकॉन ड्रेस, सभी के साथ पहन सकती हैं।

विज्ञापन
Gen Z Winter Fashion Tips For Stylish Look With Sweater, Boots, Stockings And Scarf
सर्दियों के लिए स्टाइलिश कपड़े - फोटो : Adobe stock

इन्हें भी न भूलें

बोल्ड ज्वेलरी

सर्दियों में गोल्ड या सिल्वर चंकी चेन नेकलेस, हूप्स और स्टैक्ड रिंग्स बेहद पॉपुलर हैं।

बैग

मिनी बैग्स और स्लिंग बैग्स ट्रेंड में हैं। इसके अलावा बड़े टोट बैग्स भी कंफर्ट और स्टाइल का परफेक्ट बैलेंस हैं।

स्कार्फ और हैट

वुलन स्कार्फ और बेरेट्स को अपने लुक में शामिल करें। ये न केवल आपको गरम रखते हैं, बल्कि क्लासी लुक भी देते हैं।

मोनोक्रोम लुक

ब्लैक, बेज, ग्रे या व्हाइट जैसे न्यूट्रल कलर्स का इस्तेमाल करें। अपने आउटफिट में टेक्सचर जोड़ने के लिए वूल, लेदर और निटेड फैब्रिक का इस्तेमाल करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed