फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gauahar Khan: गर्भावस्था में भी दिखना है स्टाइलिश तो गौहर खान के इन लुक्स पर डालें एक नजर

Wed, 23 Aug 2023 09:23 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 23 Aug 2023 09:23 AM IST
सार

अगर आप भी गर्भावस्था में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो गौहर खान के लुक्स से आप टिप्स ले सकती हैं। 

विज्ञापन
Gauahar Khan Birthday best and trendy maternity outfit of Gauahar Khan
Gauahar Khan - फोटो : instagram

Gauahar Khan: हर महिला के लिए उनकी गर्भावस्था के दिन काफी अहम होते हैं। इन्हीं दिनों में उनके जीवन में काफी बदलाव देखने को मिलते हैं। गर्भावस्था के दौरान ना सिर्फ जीवन में बल्कि गर्भवती महिला के शरीर में कई बदलाव नजर आने लगते हैं। ऐसे में महिलाएं अपने शरीर को लेकर काफी संजीदा हो जाती हैं। बढ़ते वजन और पेट की वजह से उनका आत्मविश्वास कम होने लगता है।



एक समय था जब गर्भवती महिलाएं सिर्फ ऐसे कपड़े पहनती थीं जो आरामदायक हों लेकिन आज के समय में गर्भावस्था के दौरान कंर्फट के साथ-साथ स्टाइल पर भी काफी ध्यान दिया जाता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपनी गर्भावस्था में स्टाइल के मामले में बड़ी अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ दिया। हम बात कर रहे हैं गौहर खान की। बिग बॉस 7 की विजेता रहीं गौहर खान आजकल अपना मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। गर्भावस्था के दौरान गौहर खान के स्टाइल में किसी तरह की कोई कमी नहीं आई। गौहर खान का आज जन्मदिन है। अगर आप भी गर्भावस्था के दौर में हैं तो गौहर खान के गर्भावस्था लुक और आउटफिट को अपनाकर बेहद स्टाइलिश और क्लासी दिख सकती हैं

Gauahar Khan Birthday best and trendy maternity outfit of Gauahar Khan
Gauahar Khan - फोटो : instagram

गाउन

अगर आप गर्भावस्था में भी स्टाइलिश और हॉट दिखना चाहती हैं तो गौहर खान के जैसी ड्रेस आपके लिए परफेक्ट है। आप ऐसी वन शोल्डर ड्रेस पहनकर पार्टी में भी जा सकती हैं। 

Gauahar Khan Birthday best and trendy maternity outfit of Gauahar Khan
Gauahar Khan - फोटो : instagram

ड्रेस 

गर्भावस्था में ऐसी ड्रेस आपके लिए काफी कंफर्टेबल तो रहेगी ही, इसके साथ ही इस तरह की ड्रेस पहनकर आप क्यूट दिखेंगी। कहीं घूमने जाते समय आप ऐसी ड्रेस पहन सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gauahar Khan Birthday best and trendy maternity outfit of Gauahar Khan
Gauahar Khan - फोटो : instagram

प्लाजो सूट

अगर आप एथनिक पहनने की शौकीन हैं तो इस तरह का सूट गर्भावस्था में भी आप पर काफी खूबसूरत लगेगा। सूट बनवाते वक्त ध्यान रखें कि ये ज्यादा टाइट ना हो। 

विज्ञापन
Gauahar Khan Birthday best and trendy maternity outfit of Gauahar Khan
Gauahar Khan - फोटो : instagram

कलरफुल ड्रेस

आप चाहें तो इस तरह की कलरफुल ड्रेस पहन सकती हैं। ये देखने में काफी प्यारी लगती है और काफी ढीली-ढाली होती है। ऐसे में आप इसे आसानी से कैरी कर सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed