Ganesh Chaturthi 2024: भारत देश में हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है। मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश ने धरती पर जन्म लिया था। हिंदू धर्म में हर शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश को पूजा जाता है। इसी वजह से उनके जन्मदिन को हम सभी एक उत्सव की तरह मनाते हैं।
गणेश चतुर्थी के दिन से 10 दिन चलने वाले गणपति उत्सव की शुरूआत होती है। इन दस दिनों में लोग अपने घर, दफ्तर और कॉलोनियों में बप्पा की स्थापना करते हैं। गणपति उत्सव के दौरान हर कोई नए-नए कपड़े पहनता है और खुशियां मनाता है।
अगर आप बप्पा के स्वागत में अपना पारंपरिक अंदाज दिखाना चाहते हैं तो इन अभिनेताओं के लुक्स से टिप्स लेकर तैयार हों। यहां हम आपको तीन ऐसे अभिनेताओं के लुक दिखाने जा रहे हैं, जो अक्सर एथनिक अवतार में नजर आते हैं।
2 of 7
गणपति उत्सव 2024
- फोटो : instagram
रितेश देशमुख का पहला लुक
हिंदू धर्म में पूजा के वक्त धोती-कुर्ता पहनने का रिवाज होता है। ऐसे में आप रितेश के इस लुक से टिप्स लेकर अपने लिए इस तरह का धोती-कुर्ता तैयार करा सकते हैं। ये आपको स्टाइलिश दिखने के साथ पारंपरिक लुक भी देगा।
3 of 7
गणपति उत्सव 2024
- फोटो : instagram
दूसरा लुक
इस तरह का ऑरेंज रंग का वर्क वाला कुर्ता भी आप गणपति उत्सव में कैरी कर सकते हैं। इस कुर्ता लुक में चार चांद लगाने के लिए सफेद रंग की पायजामी पहनें, तभी इसका रंग खिल कर सामने आएगा।
4 of 7
गणपति उत्सव 2024
- फोटो : instagram
ऋत्विक धनजानी का पहला लुक
ऋत्विक धनजानी हर साल अपने घर पर बप्पा की स्थापना करते हैं। ऐसे में आप उनके इस लुक से टिप्स ले सकते हैं। पूजा के वक्त ऐसा आउटफिट आपको पारंपरिक टच देने का काम करेगा। इसके साथ चाहें तो ढीला पायजामा पहनें ताकि आपको कोई परेशानी न हो।
5 of 7
गणपति उत्सव 2024
- फोटो : instagram
दूसरा लुक
नीले रंग का ऐसा मिरर वर्क वाला कुर्ता आपको स्टाइलिश लुक देने का काम करेगा। ऐसे में अगर आप कुछ सिंपल लुक कैरी करना चाहते हैं तो ऋत्विक धनजानी के इस लुक से टिप्स लें और अपना स्टाइलिश अंदाज दिखाएं।