Hartalika Teej 2024: आज देशभर में हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए आज व्रत रख रहीं हैं। हरतालिका तीज का व्रत करवाचौथ से भी कठिन होता है। इस दिन व्रत रखकर महिलाएं महादेव और माता गौरी की पूजा करती हैं। इस व्रत की शुरुआत तीज के दिन होती है और व्रत का पारण चौथ की सुबह होता है।
तीज की पूजा के साथ-साथ जब व्रत का पारण किया जाता है, उस वक्त भी महिलाएं खूब अच्छे से तैयार होती है। अगर आप इस साल पहली बार हरतालिका तीज का व्रत रख रहीं हैं तो व्रत के पारण के वक्त भी खूब अच्छे से तैयार हों। यहां हम आपको इसके लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, ताकि आप व्रत के पारण के समय अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकें।
2 of 7
हरतालिका तीज व्रत के पारण के समय ऐसे हों तैयार
- फोटो : instagram
लहंगा या साड़ी पहनें
अगर ये आपकी पहली हरतालिका तीज है तो नई दुल्हनें पारण के समय पारंपरिक साड़ी या लहंगा पहन सकती हैं। बस ध्यान रखें कि आपके कपड़ों का रंग लाल, हरा, और पीला होना चाहिए। ये रंग त्योहार में शुभ माने जाते हैं। आपके कपड़े एकदम साधारण से नहीं होने चाहिए। कपड़ों पर थोड़ा-बहुत वर्क तो प्यारा लगता है
3 of 7
हरतालिका तीज व्रत के पारण के समय ऐसे हों तैयार
- फोटो : इंस्टाग्राम @radhikamerchaant
सिर पर रखें चुनरी
हिंदू धर्म में हर नई दुल्हन को चुनरी चढ़ाई जाती है। ऐसे में अपनी शादी की चुनरी को अपने लुक के साथ अटैच करना न भूलें। शादी की चुनरी या फिर ओढ़ना को पारंपरिक रूप से सिर पर रखें। यह आपके पारंपरिक लुक को और निखारेगा।
4 of 7
हरतालिका तीज व्रत के पारण के समय ऐसे हों तैयार
- फोटो : Instagram-Swadesh Online
करें सही गहनों का चयन
अपने एथनिक लुक के साथ पारंपरिक सोने या कुंदन के गहने पहनें। आपके गहनों में मांगटीका, चूड़ियां, नथ और पायल आदि शामिल होने चाहिए। मंगलसूत्र, पैरों में बिछिया और सगाई की अंगूठी तो बिल्कुल भी न भूलें। ध्यान रखें कि गहनों से सुहागिन महिला की खूबसूरती बढ़ जाती है।
5 of 7
हरतालिका तीज व्रत के पारण के समय ऐसे हों तैयार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सही हो मेकअप
बारिश का मौसम में सही मेकअप करना जरूरी होता है। ऐसा न करने से पसीने और उमस से मेकअप बिगड़ सकता है। सुबह का वक्त है, तो आप हल्का मेकअप भी कर सकती हैं। मेकअप की शुरुआत एक हल्के और नेचुरल बेस से करें। ज्यादा भारी बेस से बचें।