Ganesh Chaturthi 2024 Ananya Panday : 7 सितंबर 2024 से गणेशोत्सव की शुरुआत हो गई है। इस दिन गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया गया। गणेश चतुर्थी के मौके पर लोग गणपति जी की स्थापना करते हैं। आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक अपने घर पर भगवान गणेश का स्वागत करते हैं। सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स की तस्वीरें सामने आ रही हैं जिन्होंने बहुत धूमधाम और उत्सुकता के साथ भगवान गणेश का स्वागत किया और घर पर गणपति स्थापना की है।
Ananya Panday: अनन्या पांडे ने गणपति स्थापना के मौके पर पहना फ्लोरल शरारा सूट, परिवार संग तस्वीरें की शेयर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 07 Sep 2024 02:53 PM IST
सार
अनन्या पांडे और उनके परिवार ने भी भगवान गणेश का स्वागत घर पर किया। अनन्या ने गणपति पूजा की तस्वीरें शेयर की, जिसमें उनके घर का मंदिर और परिवार भी नजर आ रहा है। इस मौके पर अनन्या बेहद सादगी वाले लुक में नजर आईं, हालांकि उस लुक में भी अनन्या काफी खूबसूरत दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन