फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर महाराष्ट्रीयन लुक में होना है तैयार तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Sat, 07 Sep 2024 08:31 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 07 Sep 2024 08:31 AM IST
सार

अगर इस गणेश चतुर्थी पर आप पारंपरिक महाराष्ट्रीयन लुक में तैयार होना चाहती हैं तो इन अभिनेत्रियों के लुक पर एक नजर डालें। 

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2024 actress who love to carry maharashtrian look
गणेश चतुर्थी 2024 - फोटो : instagram

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी का दिन हिंदू धर्म के लोगों के लिए काफी खास होता है। इस दिन गणपति जी महाराज का जन्मदिन होता है, जिसे हम सभी धूमधाम से मनाते हैं। गणेश चतुर्थी के दिन लोग अपने घरों-पंडालों में बप्पा का स्वागत करते हैं और 10 दिन के लिए उन्हें वहीं स्थापित करते हैं। सबसे ज्यादा गणेश चतुर्थी की धूम महाराष्ट्र में दिखाई देती है। इस साल गणेश चतुर्थी 7 सितंबर को पड़ रही है, ऐसे में लोगों ने बप्पा के स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है।



बप्पा का स्वागत खूब अच्छे से सज-संवर के किया जाता है। ऐसे में महिलाएं इस दिन खूब अच्छे से तैयार होती हैं। अगर इस गणेश चतुर्थी पर आप पारंपरिक महाराष्ट्रीयन लुक में तैयार होना चाहती हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें।  यहां हम आपको महाराष्ट्रीयन लुक कैरी करने के लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, ताकि आपका लुक सबसे प्यारा दिखे। 

Ganesh Chaturthi 2024 actress who love to carry maharashtrian look
गणेश चतुर्थी 2024 - फोटो : instagram

नौवारी साड़ी

गणेश चतुर्थी के दिन अगर आप महाराष्ट्रीयन लुक में तैयार होना चाहती हैं तो सबसे पहले नौवारी साड़ी का चयन करें। इस तरह की नौवारी साड़ी देखने में प्यारी लगती है और ये महाराष्ट्रीयन लुक के लिए सबसे अहम है। ये साड़ी बाकी साड़ियों से लंबी होती है और इसे कैरी करने का स्टाइल भी अलग होता है। 

Ganesh Chaturthi 2024 actress who love to carry maharashtrian look
गणेश चतुर्थी 2024 - फोटो : instagram

गोल्ड ज्वेलरी 

महाराष्ट्रीयन लुक में ज्यादातर महिलाएं गोल्ड ज्वेलरी ही पहनती हैं। अगर आपके पास सोने की ज्वेलरी नहीं है तो आप गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी का चयन भी कर सकती हैं। आपके ईयररिंग्स से लेकर नेकपीस तक गोल्ड में ही होने चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2024 actress who love to carry maharashtrian look
गणेश चतुर्थी 2024 - फोटो : instagram

पारंपरिक नथ

महाराष्ट्रीयन लुक को पूरा करने में ऐसी पारंपरिक नथ का अहम रोल होता है। इसके बिना आपका महाराष्ट्रीयन श्रृंगार अधूरा लगेगा। ऐसे में तैयार होते वक्त गलती से भी इसे न भूलें। 

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2024 actress who love to carry maharashtrian look
गणेश चतुर्थी 2024 - फोटो : instagram

चांद बिंदी

माथे पर चांद बिंदी मराठी महिलाओं की शान होती है। ऐसे में अगर आप महाराष्ट्रीयन लुक कैरी कर रहीं हैं तो माथे पर साधारण बिंदी लगाने की जगह ऐसी चांद बिंदी ही लगाएं। ये देखने में भी प्यारी लगेगी और इसकी वजह से आपका लुक पूरा दिखेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed