फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2024: बप्पा के स्वागत में मराठी अंदाज में हों तैयार, लुक दिखेगा सबसे अलग

Sat, 07 Sep 2024 08:31 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 07 Sep 2024 08:31 AM IST
सार

अगर आप भी अपने घर पर बप्पा की स्थापना कर रहीं हैं तो मराठी अंदाज में तैयार होकर भगवान गणेश का स्वागत करें। यहां हम आपको कुछ अभिनेत्री के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप टिप्स ले सकती हैं। 

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2024 marathi style look inspired by Bollywood actress disprj
बप्पा के स्वागत में मराठी अंदाज में हों तैयार - फोटो : instagram

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी के दिन से अनंत चतुदर्शी के दिन तक देशभर में अलग-अलग जगहों पर गणपति बप्पा मोरया का जयकारा सुनाई देगा। दरअसल, गणेश चतुर्थी के दिन घरों और कॉलोनियों में बप्पा की स्थापना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन ही भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इसी वजह से इस तिथि को उनका जन्मोत्सव गणेश चतुर्थी के रूप में पूरे देश में मनाया जाता है।



वैसे तो बप्पा के आगमन की धूम देशभर में दिखाई देती है, लेकिन इसका उत्साह सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में देखने को मिलता है। गणेश उत्सव के दौरान महाराष्ट्र में बड़े-बड़े पंडाल लगते हैं, जिनमें बप्पा की विशाल मूर्ति स्थापित की जाती है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर पर बप्पा की स्थापना कर रहीं हैं तो मराठी अंदाज में तैयार होकर भगवान गणेश का स्वागत करें। यहां हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप टिप्स ले सकती हैं। 

Ganesh Chaturthi 2024 marathi style look inspired by Bollywood actress disprj
बप्पा के स्वागत में मराठी अंदाज में हों तैयार - फोटो : instagram

जेनेलिया डिसूजा

जेनेलिया अपने मराठी लुक से अक्सर लोगों को इंप्रेस करती हैं। उन्हीं की तरह आप भी ऐसी ही हैवी बॉर्डर वाली साड़ी पहनकर बप्पा का स्वागत कर सकती हैं। उन्होंने इस लुक के साथ पारंपरिक नथ पहनी है, जो उनके इस लुक में चार चांद लगा रही है। 
 

Ganesh Chaturthi 2024 marathi style look inspired by Bollywood actress disprj
बप्पा के स्वागत में मराठी अंदाज में हों तैयार - फोटो : instagram

माधुरी दीक्षित

पीले रंग की साड़ी हर महिला के पास होती है, और ये रंग पूजा में पहनना शुभ माना जाता है। ऐसे में आप भी बप्पा के स्वागत में माधुरी के इस लुक से टिप्स लेकर तैयार हों। इसके लिए सबसे पहले पीले रंग की साड़ी पहनें और बालों में जूड़ा बनाकर गजरा लगाएं। इस लुक के साथ भी आपको नथ अवश्य कैरी करनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2024 marathi style look inspired by Bollywood actress disprj
बप्पा के स्वागत में मराठी अंदाज में हों तैयार - फोटो : instagram

उर्मिला मातोंडकर

ऐसी हरे रंग की साड़ी में भी आप बप्पा के स्वागत में कैरी कर सकती हैं। इसके साथ पारंपरिक ज्वेलरी पहनें और बालों में जूड़ा बनाएं। इसके साथ-साथ भी नथ पहनना न भूलें। अगर आप इसके साथ चांद बिंदी लगाएंगी तो आपका लुक प्यारा दिखेगा। 

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2024 marathi style look inspired by Bollywood actress disprj
बप्पा के स्वागत में मराठी अंदाज में हों तैयार - फोटो : instagram
श्रद्धा कपूर

अगर साड़ी पहनने का मन नहीं है तो श्रद्धा के जैसा हरे रंग का अनारकली गाउन भी आप कैरी कर सकती हैं। इसके साथ नाक में महाराष्ट्र की पारंपरिक नथ पहनें। इसके साथ बालों में लो बन बनाकर उसमें फूल या गजरा लगाएं। इस लुक के साथ माथे पर बिंदी अवश्य लगाएं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed