फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस तरह से बनाएंगी मैक्रोनी तो स्वाद होगा लाजवाब, बच्चे भी करेंगे बार-बार फरमाइश

Wed, 20 Jan 2021 09:16 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 20 Jan 2021 09:16 AM IST
विज्ञापन
food tips make tasty masala macaroni with this recipe
pasta

वैसे तो आजकल के बच्चों को घर के दाल रोटी से ज्यादा स्वादिष्ट जंक फूड लगता है। और वो बाहर से इसे खाना चाहते हैं। ऐसे में आपके सामने भी इसे घर में बनाने की मुसीबत रहती होगी। अगर इस बार आप अपने बच्चों के लिए मैक्रोनी बनाने वाली हैं तो एक बार इस विधि से बनाकर देखें। मसाला मैक्रोनी का ये तरीका बच्चों के साथ ही बड़ों को भी काफी पसंद आएगा। तो चलिए जानें मसाला मैक्रोनी बनाने का टेस्टी और आसान तरीका।

food tips make tasty masala macaroni with this recipe
macaroni
मैक्रोनी बनाने की सामग्री
  •  200 ग्राम मैक्रोनी
  •  50 ग्राम पनीर
  • नमक स्वादानुसार
  • 50 ग्राम प्याज
  • 50 ग्राम शिमला मिर्च
  • 50 ग्राम  मक्खन
  •  तीन छोटे चम्मच टोमैटो सॉस
  •  एक छोटा चम्मच चिली सॉस
  • एक चुटकी सफेद मिर्च पाउडर
  •  एक छोटा चम्मच अदरक, लहसुन का पेस्ट
food tips make tasty masala macaroni with this recipe
pasta
मसाला मैक्रोनी बनाने का तरीका

एक सॉस पैन में एक लीटर पानी को गर्म करें। उबाल आने पर मैक्रोनी को डालकर पकाएं। जब मैक्रोनी पककर मुलायम हो जाए तो इसे छान लें। गर्म मैक्रोनी को ज्यादा पकने से बचाने के लिए इसे एक बार ठंडे पानी से धोकर अलग रख दें। फिर एक कढ़ाई में मक्खन को गर्म करें और अदरक एवं लहसुन के पेस्ट को डालकर हल्की आंच पर पांच से सात मिनट फ्राई करें तथा शिमला मिर्च एवं प्याज डालें। उसी कढ़ाई में पाच मिनट फ्राई करने के बाद मैक्रोनी को डालें तथा टोमैटो सॉस, चिली सॉस, सफेद मिर्च पाउडर एवं नमक डालकर अच्छी प्रकार से मिला लें। अब इसे एक बाउल में डालें और ऊपर से पनीर को कद्दूकस करके ऊपर से डालें और गरमा-गरम परोसें।

विज्ञापन
विज्ञापन
food tips make tasty masala macaroni with this recipe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

आप चाहें तो इस मैक्रोनी को बच्चों के लिए स्वादिष्ट बनाने के साथ ही फायदेमंद बनाने के लिए मनचाही सब्जियां डाल सकती हैं। गाजर, कैबेज, ब्रोकोली, कॉर्न वगैरह डालकर इसे रंग बिरंगा और सेहतमंद भी बनाया जा सकता है।
घर में बनाएं स्वादिष्ट कुकीज, जानिए बनाने की आसान विधि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed