फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो इडली के बीच आलू पैटी रख बनाएं बर्गर, बच्चों के साथ बड़ों को भी आएगा पसंद

Tue, 19 Jan 2021 09:17 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 19 Jan 2021 09:17 AM IST
विज्ञापन
make idli burger for kids perfect fast food for snacks
idli burger

खाने की किसी डिश के साथ एक्सपेरिमेंट कर उसे और ज्यादा स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। ऐसी ही एक्सपेरिमेंट वाली रेसिपी है इडली बर्गर। जिसे खाने से बच्चे खुश भी हो जाएंगे और साथ में उनकी सेहत भी सही रहेगी। फास्ट फूड के साथ किया गया ये नया प्रयोग बच्चों के साथ ही बड़ों को भी जरूर पसंद आएगा। शाम के स्नैक्स में ये रेसिपी बहुत काम आएगी। तो चलिए जानें इडली बर्गर बनाने की आसान सी रेसिपी। 

make idli burger for kids perfect fast food for snacks
हरी सब्जियां
इडली बर्गर की सामग्री
  • 6 इडली
  • 4 चम्मच पुदीने और हरे धनिए की चटनी
  • 3 टमाटर, कटा हुआ
  • 4 प्याज, कटा हुआ
  • 1 कप तेल
  • 2 कप कटी हुई सब्जियां (मटर, गाजर और आलू)
make idli burger for kids perfect fast food for snacks
इडली
  • 1 चम्मच मैदा
  • एक चुटकी हल्दी
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच धनिया पाउडर
  • आधा चम्मच गरम मसाला
  • आधा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • आधा चम्मच हरे धनिये के पत्ते, टुकड़ों में कटा हुआ
  • स्वादानुसार नमक
  • तेल
विज्ञापन
विज्ञापन
make idli burger for kids perfect fast food for snacks
burger - फोटो : सोशल मीडिया
इडली बर्गर बनाने की विधि
  • तेल गर्म करे और इडली को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। इस बात का ध्यान रहे कि बाहर से यह क्रिस्पी हो और अंदर से नरम।
  • इडली एक साइड पर चटनी लगाएं।
  • कटी हुई सब्जियों को उबाल लें। पानी निकालकर इन्हें ठंडा होने दें।
  • प्याज, अदरक लहसुन का पेस्ट, हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर इसे कुछ देर भूनें और इसे ठंडा होने दें।
विज्ञापन
make idli burger for kids perfect fast food for snacks
idli burger
  • सब्जियों और प्याज के मिश्रण को मैश करें। इसमें मैदा, हरा धनिया और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • इडली के साइज के ही कटलेट बनाएं। कटलेट को गोल्डन ब्राउन होने तक हल्का फ्राई करें।
  • .बर्गर जैसा बनाने के लिए कटलेट को दो इडली के बीच में लगाएं और इसी के साथ इसमें टमाटर और प्याज के स्लाइस लगाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed