फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Tips: पसीने से भीगे कपड़ों को कहें अलविदा, ये ट्रिक्स आएंगी आपके काम

Tue, 17 Jun 2025 11:46 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 17 Jun 2025 11:46 AM IST
सार

Summer Tips: यदि आपके कपड़े गर्मी के मौसम में पसीने से भीग जाते हैं तो हमारे बताए गए नुस्खे आजमाएं। इससे आपको अवश्य राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
follow these tips to manage sweat during summers in hindi
पसीने के दाग से होते हैं शर्मिंदा तो अपनाएं ये टिप्स - फोटो : Adobe stock

Summer Tips:   गर्मियों में आने वाले पसीने से हर कोई परेशान रहता है। खासतौर पर जब बाहर कहीं जाना हो तो तेज धूप की वजह से बाहर जाने के बारे में दस बार सोचना पड़ता है क्योंकि तेज धूप के कारण शरीर पर खूब पसीना निकलता है। कई बार तो पसीना इस कदर बढ़ जाता है कि इसकी वजह से कपड़े भी भीग जाते हैं।



पसीना आना वैसे तो एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन अगर इसे लेकर स्वच्छता न रखी जाए, तो ये त्वचा संबंधी रोगों का कारण बन सकता है। इसके साथ-साथ भीगे हुए कपड़े लेकर इधर-उधर घूमना शर्मिंदगी का कारण बन सकता है। इसी के चलते हम आपको यहां कुछ ऐसे नुस्खे बताएंगे, जिनको आजमाकर आप अपने कपड़ों को पसीने से भीगने से बचा सकते हैं। 

follow these tips to manage sweat during summers in hindi
एंटीपर्सपिरेंट सही समय पर लगाएं - फोटो : Adobe stock
एंटीपर्सपिरेंट सही समय पर लगाएं

यदि आपको काफी पसीना आता है तो आपको डियो या फिर परफ्यूम इस्तेमाल करने की जगह एंटीपर्सपिरेंट सही समय पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से पसीना कम आता है। जब पसीना कम आएगा तो आपके कपड़े पसीने से भीगेंगे नहीं और आप भी शर्मिंदा होने से बच जाएंगे। 

 
follow these tips to manage sweat during summers in hindi
अंडरआर्म पैड्स आएंगे काम - फोटो : Adobe stock
अंडरआर्म पैड्स आएंगे काम

आजकल बाजार में अंडरआर्म पैड्स आने लगे हैं। इसे आप अपने कपड़ों पर चिपका सकते हैं। कपड़ों पर चिपकने के बाद ये आपके पसीने को पूरी तरह से सोख लेते हैं। इसके बाद न तो आपका शरीर पसीने से भीगेगा, और न ही आपके कपड़े भीगेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
follow these tips to manage sweat during summers in hindi
बेकिंग सोडा आएगा काम - फोटो : Adobe stock
बेकिंग सोडा आएगा काम

पसीना काफी ज्यादा आता है तो थोड़ा सा बेकिंग सोडा और कॉर्नस्टार्च मिलाकर अंडरआर्म्स पर लगाएं। ये शरीर पर आने वाले पसीने को रोकता है। इसके इस्तेमाल से आपका पसीना भी रुक जाएगा और साथ में ये पसीने की बदबू को भी दूर करेगा। 

 
विज्ञापन
follow these tips to manage sweat during summers in hindi
अंडरआर्म वैक्सिंग करें
अंडरआर्म वैक्सिंग करें

गर्मी के मौसम में अंडरआर्म को क्लीन रखें। बालों की वजह से अंडरआर्म में ज्यादा पसीना आता है, जिससे कपड़े भीग जाते हैं। इसलिए अंडरआर्म को साफ ही रखें। ये आपकी पर्सनल हाइजीन के लिए भी काफी बेहतर है। इससे आपको राहत मिलेगी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed