फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Facial Side Effects: कहीं फेशियल के नाम पर आपके चेहरे से तो नहीं हो रहा खिलवाड़? जरूर पढ़ें ये खबर

Tue, 17 Jun 2025 10:01 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 17 Jun 2025 10:01 AM IST
सार

Facial Side Effects: चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए महिलाओं के लेकर पुरुष भी फेशियल कराते हैं। यदि इस ट्रीटमेंट के बाद भी चेहरे की खूबसूरती नहीं बढ़ रही है तो चेक करें कि आपके साथ भी फेशियल के नाम पर खिलवाड़ नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
Facial Treatment Side Effects Visible Signs of Skin Damage You Should not Ignore
कहीं फेशियल के नाम पर आपके चेहरे से तो नहीं हो रहा खिलवाड़? - फोटो : Adobe stock

Facial Side Effects: चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए आज-कल तमाम तरह के स्किन केयर ट्रीटमेंट चलन में हैं। इन्हीं में एक है फेशियल। महिलाओं से लेकर पुरुष तक फेशियल से कराकर अपना चेहरा चमकाते हैं। इसकी वजह से चेहरे की डीप क्लींजिंग हो जाती है। ये त्वचा को निखारने और ताजगी देने का एक लोकप्रिय तरीका है, लेकिन यदि इसे सही तरीके से न किया जाए, तो यह आपकी त्वचा के लिए हानिकारक भी हो सकता है।



अक्सर पार्लर में जल्दबाजी के चक्कर में कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिस कारण चेहरा दमकने के जगह मुरझा जाता है। यहां हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में आपको जानकारी देंगे, ताकि आप भी फेशियल कराते समय ध्यान रखें।

Facial Treatment Side Effects Visible Signs of Skin Damage You Should not Ignore
त्वचा में जलन - फोटो : Adobe stock
त्वचा में जलन

यदि फेशियल के दौरान आपके चेहरे पर थोड़ी सी भी खुजली या जलन हो रही है तो इसे इग्नोर न करें। क्योंकि कई बार केमिकल युक्त क्रीमें त्वचा को सूट नहीं करती हैं। ऐसे में खुजली और जलन आपको परेशान कर सकती है। कई बार तो ये दिक्कत इतनी बढ़ जाती है कि आपका चेहरा तक बिगड़ सकता है। इसलिए यदि कोई क्रीम रिएक्ट कर रही है तो उसे तुरंत हटवा दें। 

 
Facial Treatment Side Effects Visible Signs of Skin Damage You Should not Ignore
चेहरे का लाल होना - फोटो : Adobe stock
चेहरे का लाल होना

फेशियल के दौरान चेहरे पर मसाज की जाती है। यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है तो आपके चेहरे पर इस मसाज से चेहरा लाल हो सकता है। इसलिए हमेशा हल्के हाथ से मसाज कराएं। यदि चेहरा थोड़ा सा भी लाल हो रहा है तो तत्काल उन्हें रोक दें, ऐसा न करने पर आपका चेहरा पूरा लाल हो जाएगा। कई बार तो इसकी वजह से सूजन भी आ जाती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Facial Treatment Side Effects Visible Signs of Skin Damage You Should not Ignore
फेशियल के बाद मुंहासे आना - फोटो : Adobe stock
फेशियल के बाद मुंहासे आना

फेशियल के बाद चेहरा साफ हो जाता है, इसलिए मुंहासे आने का तो सवाल ही नहीं। ऐसे में अगर आपके चेहरे पर फेशियल के बाद मुंहासे आ रहे हैं तो समझ लीजिए कि आपको कोई प्रोडक्ट सूट नहीं कर रहा है। इसलिए यदि ऐसा है तो तत्काल अपने डॉक्टर या फिर पार्लर में बात करें। 

 
विज्ञापन
Facial Treatment Side Effects Visible Signs of Skin Damage You Should not Ignore
इन बातों का ध्यान रखें - फोटो : Adobe stock
इन बातों का ध्यान रखें

यदि आप नहीं चाहते है कि फेशियल से आपका चेहरा बिगड़े तो कुछ बातों को जहन में उतार लें। क्योंकि अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगे तो हो सकता है कि आपका चेहरा खराब हो जाए। इसी के चलते यहां हम उन बातों के बारे में भी बताने जा रहे हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed