{"_id":"68df6aae51ac016d8e023d81","slug":"festive-jewellery-shopping-gold-jewellery-ideas-2025-for-karwa-chauth-with-image-2025-10-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gold Jewellery Ideas 2025: करवा चौथ पर कुछ सोने का खरीदना है, ये 5 गहने कुछ हजार में बन जाएंगे","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Gold Jewellery Ideas 2025: करवा चौथ पर कुछ सोने का खरीदना है, ये 5 गहने कुछ हजार में बन जाएंगे
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 03 Oct 2025 05:09 PM IST
सार
Gold Jewellery Ideas 2025: अगर आप करवा चौथ के मौके पर सोने के गहने खरीदना चाहती हैं तो ये लेख आपके काम का है। यहां हर तरह के ज्वेलरी के कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
करवा चौथ पर कुछ सोने का खरीदना है, ये 5 गहने कुछ हजार में बन जाएंगे
- फोटो : अमर उजाला
Gold Jewellery Ideas 2025: करवा चौथ एक ऐसा खास त्योहार है, जिसमें महिलाएं अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए पारंपरिक कपड़े और गहनों का खास ध्यान रखती हैं। इस अवसर पर गहने पहनना महिलाओं के लिए एक परंपरा के साथ-साथ फैशन का भी अहम हिस्सा बन जाता है। इस मौके पर बहुत सी महिलाएं अपने लिए नयी ज्वेलरी भी खरीदती हैं
तो अगर आप भी करवा चौथ पर नई ज्वेलरी खरीदने का सोच रही हैं, लेकिन बजट की चिंता है, तो ये लेख आपके लिए बहुत मददगार साबित होगा। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे ज्वेलरी विकल्प लेकर आए हैं जो न केवल आपके लुक को परफेक्ट बनाएंगे बल्कि आपकी जेब पर भी भारी नहीं पड़ेंगे।
आप अपनी पसंद और बजट के अनुसार इन्हें चुन सकती हैं और करवा चौथ पर सबसे खूबसूरत दिख सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ खूबसूरत और किफायती ज्वेलरी विकल्पों के बारे में।
2 of 6
गोल्ड चेन और पैंडेट
- फोटो : Adobe stock
गोल्ड चेन और पैंडेट
अगर आपका बजट कम है तो आप करवा चौथ के मौके पर गोल्ड चेन और पैंडेट खरीद सकती हैं। सोने की चेन 3-4 ग्राम में आसानी से बन बन जाती है। इस चेन के साथ कम से कम 1-सवा ग्राम का पैंडेंट उसके साथ पहनें। ये रोजाना में पहनने के लिए परफेक्ट मानी जाती है।
3 of 6
झुमके
- फोटो : instagram
झुमके
कानों में पहनने वाले झुमके हर महिला को पसंद आते हैं। अगर झुमके नहीं खरीदने तो आप टॉप्स भी खरीद सकते हैं। सोने के टॉप्स तो बड़ी ही आसानी से दो ग्राम में भी बन जाते हैं। झुमकों के लिए आपको 3-4 ग्राम सोने की जरूरत पड़ेगी। इसलिए आप चाहें तो रोजाना में पहनने के हिसाब से टॉप्स बनवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
नोज रिंग
- फोटो : Instagram
नोज रिंग
पारंपरिक नथ तो महंगी आती है, लेकिन कम बजट में आप अपने लिए नोज रिंग बनवा सकती हैं। रोजाना में पहनने के लिए खूबसूरत और क्यूट सी नोज रिंग बनवाकर अपना खूबसूरत अंदाज दिखाएं। न सिर्फ गोल्ड नोज रिंग आप चाहें तो नाक में पहनने के लिए डायमंड नोज रिंग भी खरीद सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
अंगूठी
- फोटो : adobe stock
अंगूठी
अंगूठी एक ऐसा विकल्प है, जो शायद ही किसी महिला को पसंद नहीं होगा। अंगूठी भी 1 से 2 ग्राम सोने में आसानी से बन जाएगी। इसलिए आप चाहें तो कम सोने में अपने लिए खूबसूरत सी अंगूठी बनवा लें। डायमंड की अंगूठी तो महंगी आती है, लेकिन गोल्ड में नग जड़ी हुई अंगूठी आपके लुक को पूरी तरह से बदल देगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।