Ethnic Look Of TV Actress: टीवी की इन 5 बहुओं के लुक त्योहारों के लिए हैं एकदम परफेक्ट
अगर आप त्योहारों के सीजन में जलवा बिखरना चाहती हैं तो टीवी की बहुओं से टिप्स लेकर तैयार हों।
रुपाली गांगुली
आजकल अनुपमा टीवी सीरियल हर घर में देखा जाता है। ऐसे में आप रुपाली गांगुली से टिप्स लेकर त्योहारों में सीधे पल्लु की साड़ी पहन सकती हैं। त्योहार पर सीधे पल्लु की साड़ी वाला लुक लगता भी प्यारा है। इसके लिए आप बांधनी प्रिंट की साड़ी का चयन कर सकती हैं।
रश्मि देसाई
कुछ हटकर लुक कैरी करना चाहती हैं तो रश्मि देसाई का ये लुक कैरी करें। इस लुक में आपको पारंपरिक हैवी पटियाला सूट की जरूरत पड़ेगी। अपने पंजाबी लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए लंबे बालों में परांदा लगाएं। अगर आपके बाल लंबे नहीं हैं तो नकली परांदे वाली चोटी का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
तेजस्वी प्रकाश
अगर सिंपल और सोबर लुक चाहती हैं तो तेजस्वी के इस साड़ी लुक से टिप्स लें। इस तरह की लाइट बॉर्डर वाली साड़ी तो हर महिला के पास होती है। ऐसे में आप तेजस्वी के इस लुक से टिप्स लेकर साड़ी पहन सकती हैं। ऐसी साड़ी त्योहार में आपको आराम भी देगी।
दिव्यांका त्रिपाठी
अगर त्योहारों के सीजन में कुछ लाइट पहनने का मन है तो आप दिव्यांका के जैसा शरारा सूट कैरी कर सकती हैं। ऐसा शरारा आपके लुक को न सिर्फ खूबसूरत दिखाएगा, बल्कि इसे पहनकर आप कंफर्टेबल भी रहेंगी। त्योहार के हिसाब से शरारा ले रही हैं तो इसके रंग का ध्यान रखें।