फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि के लिए अभी से तैयार करें अपना आउटफिट, गरबा नाइट में पहनकर बिखेरें जलवा

Wed, 11 Sep 2024 04:53 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 11 Sep 2024 04:53 PM IST
सार

अगर आप शारदीय नवरात्रि में आयोजित होने वाली गरबा नाइट में जलवा बिखेरना चाहती हैं तो अभी से अपना आउटफिट तैयार करा लें। 

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 latest lehenga design for garba night
शारदीय नवरात्रि के लिए अभी से तैयार करें अपना आउटफिट - फोटो : instagram

Shardiya Navratri 2024: हर साल की तरह इस साल भी लोगों ने शारदीय नवरात्रि की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसमें देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। शारदीय नवरात्रि पूजा के साथ-साथ खुशियों का भी त्योहार होता है। इस नवरात्रि में जगह-जगह बड़े-बड़े पंडाल लगते हैं, जिनमें डांडिया और गरबा नाइट्स का आयोजन होता है।



मां दुर्गा की पूजा से पहले पुरुष और महिलाएं मिलकर गरबा खेलते हैं। इसके लिए पहले से शॉपिंग करने लगते हैं ताकि इस खास आयोजन में वह सुंदर और प्रभावी दिख सकें। पुरुषों के लिए तो गरबा की शॉपिंग करना आसान होता है, लेकिन महिलाओं के लिए गरबा के लिए सही घाघरा चोली का चुनाव मुश्किल होता है। ऐसे में हम आपको इस लेख में लहंगे के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप अपना लहंगा अभी से तैयार करा सकती हैं। 

Shardiya Navratri 2024 latest lehenga design for garba night
शारदीय नवरात्रि के लिए अभी से तैयार करें अपना आउटफिट - फोटो : instagram

कंगना रणौत

अगर गरबा नाइट के लिए कुछ हैवी बनवाने का सोच रहीं हैं तो कंगना के इस लुक से टिप्स लें। इस तरह के लहंगे के साथ ज्वेलरी भी हैवी ही पहनें। उसी से इसका लुक प्यारा दिखेगा। 

Shardiya Navratri 2024 latest lehenga design for garba night
शारदीय नवरात्रि के लिए अभी से तैयार करें अपना आउटफिट - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर

गरबा नाइट में मिरर वर्क में का लहंगा प्यारा दिखता है। जब इस पर लाइट्स पड़ती हैं, तो इसकी खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में जान्हवी के जैसा लहंगा बनवाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 latest lehenga design for garba night
शारदीय नवरात्रि के लिए अभी से तैयार करें अपना आउटफिट - फोटो : instagram

कटरीना कैफ

फ्लोरल प्रिंट का लहंगा आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगा। लाइट ब्लू रंग के इस लहंगे में जेब भी है। ऐसे में अगर आप भी ऐसा लहंगा बनवाएंगी तो गरबा खेलते वक्त फोन और अन्य सामान जेब में रख सकती हैं। 

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 latest lehenga design for garba night
शारदीय नवरात्रि के लिए अभी से तैयार करें अपना आउटफिट - फोटो : instagram

माधुरी दीक्षित

अगर आपको लाइट रंग का लहंगा पसंद है तो माधुरी दीक्षित के जैसा आइवरी लहंगा तैयार कराएं। ऐसे लहंगे के साथ गले में ग्रीन रंग का सेट पहनें। हल्के रंग के साथ डार्क ज्वेलरी ही प्यारी लगती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed