फ्लोरल ड्रेसेज का खुमार इन दिनों बॉलीवुड में छाया हुआ है आए दिन किसी न किसी इवेंट में एक्ट्रेसेज फ्लोरल ड्रेसज पहने हुए दिखाई देती हैं। यही ट्रेंड साड़ियों पर भी देखा जा रहा है और आप इस ट्रेंड को भी अपनाकर अपने लुक को बदल सकती हैं।
अब जरा काजोल की इस तस्वीर को ही ले लीजिए। काजोल ने इसमें सिंपल फ्लोरल कलर की साड़ी पहनी हुई है और उसके साथ डीप नेक का ब्लाउज पहना हुआ है। उस पर उनका हेयरस्टाइल भी काफी अच्छा लग रहा है।
पढ़ें- फिल्मी सितारों में इस रंग का है ट्रेंड, जरा एक बार तो डालिए नजर
बिपाशा बासु भी फ्लोरल लुक को कई बार कैरी कर चुकी हैं। इन दोनों तस्वीरों में बिपाशा ने अलग -अलग फ्लोरल प्रिंट की साड़ी पहनी हुई हैं साथ ही डिफरेंट हेयर स्टाइल उन पर एकदम सूट कर रहा है।
पढ़ें- स्टार्स ने ए लाइन कुर्ते को दिया ये स्टाइल, आप भी कर सकते हैं ट्राई
बॉलीवुड की क्यूट गर्ल श्रद्धा कपूर भी फ्लोरल साड़ी के खुमार से बच नहीं सकी। उन्हें भी फ्लोरल साड़ी में कुछ इस तरह के लुक में स्पॉट किया गया।
पढ़ें- हसीनाओं ने अपनाया वेस्टर्न के साथ ट्रेडिशनल ज्वैलरी लुक, आप भी करें ट्राई
स्टाइल दीवा दीपिका पादुकोण ने भी कई बार फ्लोरल लुक को कैरी किया। इन दोनों तस्वीरों में दीपिका का लुक ग्लैमरस लग रहा है।
विद्या बालन ज्यादातर साड़ी पहनना ही पसंद करती हैं। अब जरा उनके इस लुक को ही ले लीजिए जिसमें उन्होंने पिंक कलर के फ्लोरल प्रिंट वाली सफेद कलर की साड़ी पहनी हुई है। साड़ी के साथ गले में मोती की माला काफी सूट कर रही है।