फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: गर्मी में डार्क रंग के कपड़ों से बढ़ जाता है शरीर का तापमान, ऐसे स्टाइल करें ब्लैक आउटफिट

Sun, 25 May 2025 03:24 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 25 May 2025 03:24 PM IST
सार

 Tips For Wearing Black In Summer: यदि आपको भी काले रंग के कपड़े पहनना पसंद है तो गर्मी के मौसम में उसे अलग तरह से स्टाइल करें।

विज्ञापन
Fashion Tips Wearing Black in Summer Know How to Style Dark Outfits Smartly
ऐसे स्टाइल करें ब्लैक आउटफिट - फोटो : instagram
 Tips For Wearing Black In Summer: शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा, जिसे ब्लैक रंग न पसंद हो। ये एक ऐसा रंग है, जिसे कभी भी, किसी भी मौके पर पहना जा सकता है। ब्लैक रग का आउटफिट अपने आप में ही रॉयल लुक देने का काम करता है। लेकिन गर्मी के मौसम में ब्लैक आउटफिट पहनने में काफी परेशानी आती है।


दरअसल, गर्मी के मौसम में डार्क रंग पहनने से न सिर्फ और भी ज्यादा गर्मी लगती है, बल्कि घमौरियां होने की आंशंका भी काफी हद तक बढ़ जाती है। इसी कारण हम आपको गर्मी में ब्लैक आउटफिट को सही तरह से स्टाइल करने के टिप्स देंगे। इन टिप्स को फॉलो करके आप अपने लुक में बदलाव कर सकते हैं। 
Fashion Tips Wearing Black in Summer Know How to Style Dark Outfits Smartly
फैब्रिक हो सही - फोटो : instagram
फैब्रिक हो सही

अपने लिए ब्लैक आउटफिट खरीद रहे हैं, या उसे पहनने जा रहे हैं तो पहले ये देख लें कि इसका फैब्रिक गर्मी के मौसम के हिसाब से हो। गर्मी के मौसम मे आप कॉटन, लिनन या रेयॉन फैब्रिक के ब्लैक आउटफिट कैरी कर सकते हैं। सिंथेटिक फैब्रिक से दूर रहें, इससे आपकी त्वचा पर इंफेक्शन का खतरा रहेगा। 

 
Fashion Tips Wearing Black in Summer Know How to Style Dark Outfits Smartly
बॉडी फिटिंग से रहें दूर - फोटो : instagram
बॉडी फिटिंग से रहें दूर

गर्मी के मौसम में ज्यादा फिटिंग के कपड़े वैसे भी दिक्कत बढ़ा सकते हैं। खासतौर पर यदि इनका रंग ब्लैक होगा, तो ये आपको और परेशान कर देंगे। इसलिए इस मौसम में हमेशा ढीले ब्लैक आउटफिट ही पहनें, ताकि आपकी त्वचा पर किसी तरह की कोई परेशानी न होने पाए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips Wearing Black in Summer Know How to Style Dark Outfits Smartly
लेयरिंग से रहें दूर - फोटो : instagram
लेयरिंग से रहें दूर

इस भीषण गर्मी में तो वैसे भी लेयरिंग से दूर ही रहना चाहिए। पर, जब बात हो रही है ब्लैक आउटफिट की तब तो इस बात को गांठ बांध लें कि इसके साथ लेयरिंग तो भूल के भी न करें। इससे आपकी परेशानी कई गुना बढ़ जाएगी लेयरिंग सिर्फ सर्दी के मौसम में अच्छी रहती है। 

 
विज्ञापन
Fashion Tips Wearing Black in Summer Know How to Style Dark Outfits Smartly
एक्सेसरीज हो हल्की - फोटो : instagram
एक्सेसरीज हो हल्की

अपने ब्लैक आउटफिट लुक के साथ हल्की एक्सेसरीज का चयन करें। हैट, सनग्लासेस, हल्की ज्वेलरी या स्लिंग बैग के साथ अपने लुक को कंप्लीट करें। इसके साथ यदि आप ज्यादा हैवी एक्सेसरीज कैरी करेंगे तो इससे भी आप परेशानी में पड़ सकते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed