फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mehndi Design For Vat Savitri Vrat: वट सावित्री व्रत में हाथों पर रचाएं ऐसी लेटेस्ट डिजाइन की मेहंदी

Sun, 25 May 2025 12:37 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 25 May 2025 12:37 PM IST
सार

Mehndi Design For Vat Savitri Vrat 2025: यदि आप भी वट सावित्री का व्रत रख रही हैं तो अपने हाथों पर मेहंदी अवश्य रचाएं। यहां मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
latest Mehndi Design For Vat Savitri Vrat 2025 easy Mehndi for front and back hand image
वट सावित्री व्रत में हाथों पर रचाएं ऐसी लेटेस्ट डिजाइन की मेहंदी - फोटो : Adobe stock
Mehndi Design For Vat Savitri Vrat 2025:  वट सावित्री व्रत व्रत में सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके सजती और संवरती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये व्रत पति की लंबी उम्र के लिए ही रखा जाता है, इसी वजह से महिलाएं एकदम दुल्हन की तरह तैयार होती हैं।


बात जब 16 श्रृंगार की हो रही है और मेहंदी का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ऐसे में अब जब 26 मई को ये व्रत रखा जाएगा तो आप हाथों में लगाने के लिए खूबसूरत मेहंदी डिजाइन की तलाश कर रही होंगी। इसी के चलते हम आपको यहां लेटेस्ट डिजाइन की मेहंदी दिखाएंगे, ताकि आप पूजा के दिन सबसे खूबसूरत लगें। यहां इस लेख में वट सावित्री व्रत स्पेशल मेहंदी की डिजाइन दी जा रही हैं 
latest Mehndi Design For Vat Savitri Vrat 2025 easy Mehndi for front and back hand image
पहली डिजाइन - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

वट सावित्री व्रत के लिए यदि मेहंदी की डिजाइन खोज रही हैं, तो ये एक बेहतर विकल्प है। इस डिजाइन में आपको एक हथेली पर वट वृक्ष बनवाना है, वहीं दूसरी हथेली पर सिंपल डिजाइन बनवा लें। इसके साथ हथेली के ऊपर एक दिल बनवाएं और उसमें वट सावित्री व्रत लिखवाएं। चाहें तो इस दिल में अपने पति का नाम लिखवा सकती हैं। 
latest Mehndi Design For Vat Savitri Vrat 2025 easy Mehndi for front and back hand image
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

इस दिन वृट वृक्ष की पूजा की जाती है। ऐसे में अपनी एक हथेली में तो खूबसूरत सा हरा-भरा वट वृक्ष बनवाएं और दूसरी हथेली पर पूजा करती हुई महिला की तस्वीर। इससे आपकी मेहंदी में चार चांद लग जाएंगे। ये डिजाइन देखने में भी प्यारी लगेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
latest Mehndi Design For Vat Savitri Vrat 2025 easy Mehndi for front and back hand image
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

ये व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। इसलिए अपनी मेहंदी में इस बात का जिक्र करें। आप लिखवा सकती हैं कि ''रखा है व्रत मैंने बस एक ख्वाहिश के साथ, लंबी हो उम्र तुम्हारी''। इस संदेश के साथ वट वृक्ष की पूजा करती हुई सुहागिन महिलाओं की तस्वीर एक हाथ में अवश्य बनवाएं।
विज्ञापन
latest Mehndi Design For Vat Savitri Vrat 2025 easy Mehndi for front and back hand image
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

अपने हाथों में खूबसूरत सा वट वृक्ष बनाएं, इसके साथ कुछ संदेश भी लिखवा सकती हैं। ''एक फेरा स्वास्थ्य के लिए, एक फेरा प्रेम के लिए एक फेरा दीर्घ आयु के लिए, एक फेरा तेरे-मेरे सुंदर संबंध के लिए'' इस संदेश को भी आप अपने हाथों की मेहंदी में लिखवा सकती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed