फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: लहंगे में छिपाना है पेट तो ये ट्रिक्स अपनाएं, लुक दिखेगा गजब का

Thu, 21 Nov 2024 04:16 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 21 Nov 2024 04:16 PM IST
सार

यदि आप लहंगा पेट छिपाकर पहनना चाहती हैं तो हम आपको इसके लिए कुछ ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Fashion Tips tricks to hide belly fat in lehenga
लहंगा पहनकर छिपाना है पेट तो ये ट्रिक्स अपनाएं - फोटो : instagram

Fashion Tips: लहंगा एक ऐसा भारतीय परिधान है, जिसे महिलाएं हर मौके पर पहनना पसंद करती हैं। ये न सिर्फ शादी-विवाह बल्कि पूजा-पाठ में भी पहना जाता है। इसे पहनकर लुक काफी खूबसूरत लगता है। खास बात ये है कि जिस तरह से साड़ी पहनने में ज्यादातर महिलाओं को परेशानी आती है, लहंगा पहनना उनके लिए उतना ही सरल होता है। लहंगे को कैरी करना आसान होता है।



बहुत सी महिलाएं लहंगा पहनने से सिर्फ इसलिए कतराती हैं, क्योंकि उन्हें पेट दिखाना पसंद नहीं होता। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप बिना पेट दिखाए भी लहंगा कैरी कर सकती हैं। इन ट्रिक्स को कैरी करने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

अब जब सर्दी के मौसम में शादियों का सीजन भी शुरू हो गया है तो ये ट्रिक्स पेट कवर करके आपको ठंड से बचाने का काम भी करेंगी। ऐसे में आप बिना सोचे इन तरीकों को अपनाकर लहंगा कैरी करें। 

Fashion Tips tricks to hide belly fat in lehenga
हाई-वेस्टेड लहंगा चुनें - फोटो : instagram

हाई-वेस्टेड लहंगा चुनें

यदि आपको लहंगे में पेट दिखाना पसंद नहीं है तो अपने लिए हमेशा हाई वेस्टेड लहंगा ही चुनें। हाई-वेस्ट लहंगा पहनने से पेट का हिस्सा कवर हो जाता है।इससे आपकी बॉडी का शेप लंबा और स्लिम लगता है।  
   

Fashion Tips tricks to hide belly fat in lehenga
बेल्ट लगाएं - फोटो : instagram

बेल्ट लगाएं

लहंगे में अपना पेट छिपाने के लिए हमेशा लहंगे के साथ कढ़ाई वाली बेल्ट पहनें। आप चाहें तो लहंगे के साथ ही ऐसी बेल्ट तैयार कर लें। इसे बनवाना काफी आसान रहता है। जब बेल्ट मैचिंग की होगी, तो आपका लुक और प्यारा दिखेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips tricks to hide belly fat in lehenga
पेपलम स्टाइल ब्लाउज - फोटो : instagram

पेपलम स्टाइल ब्लाउज

ये एक ऐसा ब्लाउज टाइप है, जो आपके पेट को ठीक तरीके से कवर कर देता है। यह स्टाइलिश भी लगता है और आपको आराम भी देता है।  

विज्ञापन
Fashion Tips tricks to hide belly fat in lehenga
दुपट्टे को सही से ड्रेप करें - फोटो : instagram
दुपट्टे को सही से ड्रेप करें

यदि आप पेट दिखाना नहीं चाहती हैं तो लहंगे के दुपट्टे को सही तरह से ड्रेप करें। चाहें तो इसे साड़ी के पल्लु की तरह घुमा कर अटैच कर सकती हैं। इसके अलावा आप इसे क्रॉस करके ड्रेप कर सकती हैं, ताकि पेट का हिस्सा छिप जाए।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed