प्रज्ञा तिवारी
साड़ी हो या सूट कभी-कभी इनके बोरिंग स्टाइल हमें अच्छे नहीं लगते, तो कभी ट्रेंड में रहने वाले स्टाइल जैसे- टिप नेक, वन-स्ट्रिप ब्लाउज को पहनने का माहौल नहीं होता। ऐसे में आप केवल अपनी ड्रेस की स्लीव्स को स्टाइलिश बनाकर एक आकर्षक लुक पा सकती हैं, क्योंकि स्लीव्स अगर थोड़ा ट्रेंडी हों तो पूरा लुक नया हो जाता है। आप इन्हें अपने बड़ों और रिश्तेदारों के सामने या पूजा-पाठ में भी आराम से पहन सकती हैं।
बलून स्लीव्स : इसकी स्लीव फ्री स्टाइल होती है, जो लास्ट में फिटेड बेल्ट से कंप्लीट हो जाती है। अगर आपके हाथ पतले हैं तो यह आपके लिए ही है। वैसे तो यह हर फैब्रिक पर चल जाती है, लेकिन ऑर्गेंजा फैब्रिक में यह एकदम क्लासी लुक देती है।
2 of 8
अपने सिंपल से लुक को स्टाइलिश स्लीव के जरिये बनाएं खूबसूरत
- फोटो : instagram
बलून स्लीव्स
इसकी स्लीव फ्री स्टाइल होती है, जो लास्ट में फिटेड बेल्ट से कंप्लीट हो जाती है। अगर आपके हाथ पतले हैं तो यह आपके लिए ही है। वैसे तो यह हर फैब्रिक पर चल जाती है, लेकिन ऑर्गेंजा फैब्रिक में यह एकदम क्लासी लुक देती है।
3 of 8
अपने सिंपल से लुक को स्टाइलिश स्लीव के जरिये बनाएं खूबसूरत
- फोटो : instagram
फिट एंड फ्लेयर
वेलवेट सूट में इस तरह की स्लीव्स बहुत सुंदर लगती हैं। इन्हें आप शादियों में पहन सकती हैं। इसे कोहनियों तक फिट किया जाता है और फिर एक फ्लेयर पैटर्न होता है।
4 of 8
अपने सिंपल से लुक को स्टाइलिश स्लीव के जरिये बनाएं खूबसूरत
- फोटो : instagram
कॉउल और प्लीटेड
अगर आप एथनिक स्टाइल में मॉडर्न लुक पाना चाहती हैं तो आपके लिए यह स्लीव स्टाइल बेस्ट है। इस पैटर्न में स्लीव्स प्लेटेड और लास्ट में फिटेड बेल्ट लगी होती है। मोटे बाजू वाली महिलाएं शिफॉन या जॉर्जेट जैसे हल्के फैब्रिक में इस तरह की स्लीव्स बनवाएं तो बहुत सुंदर लगती हैं।
5 of 8
अपने सिंपल से लुक को स्टाइलिश स्लीव के जरिये बनाएं खूबसूरत
- फोटो : instagram
सिंगल स्ट्रिप
इस तरह की स्लीव्स सदाबहार हैं। ये सिंगल स्ट्रिप स्लीव्स होती हैं, इसलिए इनमें बाजू पूरी खुली रहती हैं। ये सूट, साड़ी और आपके एथनिक टॉप पर खूब फबती हैं। हेवी फैब्रिक, जैसे- बनारसी, सिल्क को ये मॉडर्न टच देती हैं।