आधुनिक युग में जींस एक बेहतरीन फैशन स्टाइल के रूप में उभरा है। दुनिया भर में आज बड़े पैमाने पर कई तरह के स्टाइलिश जींस को कैरी किया जाता है। आजकल ऐसे कई स्टाइलिश जींस बाजार में उपलब्ध हैं, जो खासकर लड़कियों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। कहा जाता है कि फैशन के मामले में लड़कियों का कोई मुकाबला नहीं होता। उन्हें ये पता होता है कि उन पर कौन सा स्टाइलिश जींस शूट करेगा? यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते कई मौकों पर लड़कियां स्टाइलिश जींस कैरी करके आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। वहीं दूसरी तरफ कई ऐसी लड़कियां भी होती हैं, जो इस दुविधा में फंसी रहती हैं कि हम क्या पहने? इसी कड़ी में आज हम आपको जींस पहनने के कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें अगर आप फॉलो करती हैं, तो आपका लुक काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश दिखेगा। इन जींस को कैरी करने के बाद आप आकर्षण का केंद्र भी बनी रहेंगी।
Fashion Tips: जींस पहनने के ये तरीके देंगे आपको ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन