मलाइका अरोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरों को लोगों के बीच साझा करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। मलाइका के इंस्टा अकाउंट पर करीब 13 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इस मशहूर अदाकारा ने अपने डांस और अभिनय के दम पर कई लोगों को अपना दिवाना बनाया। आपको बता दें कि जल्द ही वह रियलिटी शो सुपर मॉडल ऑफ द इयर के सीजन 2 को जज करते हुए दिखेंगी। इसके अलावा वे कई बड़े इवेंट्स और रियलिटी शो में भी नजर आती हैं। इसी कड़ी में मलाइका अरोड़ा ने अपनी कुछ तस्वीरों को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में वह काफी खूबसूरत और गॉर्जियस दिख रही हैं। इसमें आप देख सकते हैं कि मलाइका ने एक गोल्डन गाउन को पहन रखा है। गोल्डन गाउन में उनका यह लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। तस्वीरें शेयर होने के बाद से सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही हैं।
सामने आई मलाइका अरोड़ा की लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें, दिख रही हैं काफी खूबसूरत
मलाइका अरोड़ा के इस नए फोटोशूट में उनका एक नया अंदाज लोगों के सामने दिख रहा है। इस फोटोशूट में मलाइका ग्लैमरस अंदाज में कई पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने गोल्डन गाउन को कैरी किया हुआ है। उनके बाल खुले हुए हैं।
देखिए तस्वीरें
मलाइका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही हैं। कई लोग इन तस्वीरों को देखने के बाद मलाइका की खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। मशहूर एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा भी मलाइका के इस लेटेस्ट अवतार को देख काफी हैरान हैं। उन्होंने एक दिल का इमोजी कमेंट किया है।
आपको बता दें कि मलाइका अक्सर अर्जुन कपूर के साथ के रिश्तों को लेकर चर्चा में रहती हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वो हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजों को शेयर करती हैं।