चेहरे को आकर्षक बनाने में लिपस्टिक का खास योगदान रहता है। बहुत सारी महिलाएं तो मेकअप में केवल लिपस्टिक लगाना ही पसंद करती हैं। लेकिन स्किन टोन के हिसाब से अगर लिपस्टिक का कलर नही है तो पूरा चेहरा बेकार दिखने लगता है। इसलिए जरूरी है कि अपनी स्किन टोन के हिसाब से ही लिपकलर का चुनाव करें।
Fashion Tips: लिपस्टिक के वो शेड्स जो हर टोन की स्किन के साथ करेंगे मैच, मिलेगा खूबसूरत लुक
लिप शेड्स को चुनते समय अक्सर महिलाएं गलती करती हैं और गलत लिप कलर को चुन लेती हैं। जब भी हम मार्केट में लिपस्टिक लेने जाते हैं। तो हाथों पर लिपस्टिक के शेड को लगाकर देखते हैं। लेकिन जब वो शेड होठों पर लगता है तो उसका शेड चेहरे से मैच नहीं करता। बहुत बार तो महिलाएं केवल इसलिए लिप शेड खरीद लेती हैं कि दूसरे के लिप पर वो कलर जंच रहा होता है। सही लिपस्टिक का शेड नहीं चुन पाती तो इन कलर को मेकअप किट में रखें। ये हर तरह की स्किन टोन के साथ मैच करते हैं और खूबसूरत लुक देतें हैं।
डार्क मरून या फिर वाइन कलर को मेकअप लुक में ज्यादा तवज्जो नहीं दी जाती। लेकिन अगर आप अपने मेकअप किट में एक लिपस्टिक रखना चाहती हैं तो वाइन कलर को शामिल करें। ये आपके लुक को बिल्कुल बोल्ड एंड ब्यूटीफुल बना देंगी। वहीं ये कलर वार्म स्किन टोन के साथ ही लाइट स्किन टोन पर भी खूब जंचते हैं। अगर आप चेहरे को फ्रेश और यंग दिखाना चाहते हैं तो वाइन कलर को लगा सकती हैं।
अगर आपको ब्राउन कलर पसंद है लेकिन आप पर वो कलर नहीं जंचता। तो अपने मेकअप किट में जिंजरब्रेड कलर को शामिल करें। इस कलर में ऑरेंड शेड मिक्स होता है। जिससे ये आपके स्किन टोन के साथ परफेक्ट तरीके से मैच कर जाता है। स्किन लाइट हो या फिर डार्क इस कलर का कॉम्बिनेशन सबके साथ फिट बैठता है। अगर आप कॉलेज या ऑफिस में एक कलर रोजाना लगाना चाहती हैं। तो इस कलर को बेझिझक चुन लें। ये काफी खूबसूरत दिखता है।
अगर आप डार्क मरून या फिर वाइन शेड की लिपस्टिक को नहीं पसंद करतीं। लेकिन बोल्ड कलर चुनना चाहती हैं तो रूबी रेड कलर को चुनें। ये कलर भी लगभग हर स्किन टोन के साथ मैच कर जाता है। क्योंकि इस कलर में पर्पल का शेड मिक्स होता है। जिससे ये वार्म स्किन टोन के साथ भी बेहद खूबसूरत दिखता है।