बॉलावुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बॉक्स ऑफिस से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक, वे कई सुपर डुपर हिट फिल्में दे चुकी हैं। वैसे तो उन्होंने काफी फिल्में की हैं, लेकिन ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म कबीर सिंह में अपनी दमदार अदाकारी से उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया था। इस फिल्म से न सिर्फ उन्हें अलग पहचान मिली, बल्कि आज वे लाखों-करोड़ों दिलों पर राज भी करती हैं। फिल्मों के अलावा कियारा के फैशन के भी लोग दीवाने हैं। उनके द्वारा कैरी की गई ड्रेश को, उनके द्वारा किए गए मेकअप को और उनके कई आउटफिट को फैंस काफी पसंद करते हैं। ऐसा ही कुछ फिर से हुआ है, जब उनकी एक फोटशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। तो चलिए आपको कियारा आडवाणी की इस ड्रेस के बारे मेंं और इसकी कीमत के बारे में सबकुछ बताते हैं।
{"_id":"6110c1a88ebc3e7b985a7fad","slug":"fashion-tips-kiara-advani-latest-photoshoot-pictures-goes-viral-know-the-price-of-the-dress-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हर किसी का दिल जीत रही है कियारा आडवाणी की ये ड्रेस, कीमत काफी ज्यादा","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
हर किसी का दिल जीत रही है कियारा आडवाणी की ये ड्रेस, कीमत काफी ज्यादा
Mon, 09 Aug 2021 11:24 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
kiara advani
- फोटो : instagram
Kiara Advani
- फोटो : instagram/Kiara Advani
दरअसल, कियारा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म शेरशाह के प्रमोशन में लगी हुई हैं। इसी दौरान उन्होंने एक प्रमोशन के इवेंट के लिए एक फोटोशूट करवाया है और अब इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रही हैं।
Kiara Advani
- फोटो : instagramKiara Advani
ऐसी है ड्रेस
- बात कियारा की ड्रेस की करें तो किराया को नियो एथनिक ब्रालेट और स्कर्ट सेट में देखा जा सकता है। उनकी ये ब्लैक एंड व्हाइट एंब्रॉयडर्ड आउटफिट डिजाइनर जेज वलाया के लेवल की है। उनके इस आउटफिट में प्लंगिंग वी नेकलाइन दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kiara Advani
- फोटो : instagram/Kiara Advani
वहीं, उनके इस स्लीवलेस पीस में सीक्विंड एंब्रॉयडरी, साउड जिप क्लोजर, बैकलेस डिटेल और इसके साथ ही टैसेल अडोनर्ड और हेम पर एक ब्लैक एंड व्हाइट पैटर्न दिया गया है। इसके साथ उन्होंने जेज वलाया के सिग्नेचर ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट शेवरॉन स्कर्ट के साथ ब्लाउज कैरी किया हुआ है। वहीं, इस स्र्ट में प्लीटेड घेरा और गोल्ड पट्टी को इसके बॉर्डर पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Kiara Advani
- फोटो : instagram/Kiara Advani
इतनी है कीमत
- कियारा ने इस आउटफिट के साथ वलाया का एक बेल्ट कैरी किया है, और इसमें गोल्ड लोगो बकल है। कुल मिलाकर उनका ये एलीगेंट ट्रेडिशनल लुक हर किसी को उनका दीवाना बना रहा है। दूसरी तरफ अगर बात कियारा की इस ड्रेस की करें, तो इस ड्रेस की कीमत लगभग 79 हजार 500 रुपये है।