कपड़े पहनने का ढंग हर मौके के लिए अलग होता है। घर के फंक्शन से लेकर ऑफिस जाने के लिए अलग कपड़ों का चुनाव करना होता है। अगर आप बिजनेस ऑफिस में जाना चाहती हैं या फिर काम के सिलसिले में किसी से मिलना है। तो केवल फॉर्मल्स पहन कर अपने लुक को बोरिंग ना बनाएं। इन तरीकों से आप खुद को स्टाइलिश और प्रजेंटेबल बना सकती हैं। जिससे हर कोई आपके फैशन सेंस की तारीफ करेगा।
2 of 5
office wear
- फोटो : insatgram
शार्प वेल फिटिंग ब्लेजर
अगर आपको बिजनेस कैजुअल्स का जरा भी आइडिया नही है तो इन आउटफिट को पहन कर परफेक्ट लुक पा सकती हैं। अगर आप किसी से बिजनेस मीटिंग के सिलसिले में मिलना चाहती हैं। तो एक वेल फिटिंग ब्लेजर सबसे बढिया विकल्प है। प्रोफेशनल ड्रेस में ब्लेजर जरूर शामिल होता है। ऐसे में आप इसे पहनकर परफेक्ट लुक पा सकती है। बस आप ब्लेजर को जींस के साथ पेयर कर किसी भी ऑफिस लंच या मीटिंग में शानदार दिखेंगी।
ड्रेस लगेगी परफेक्ट
समर सीजन में आप चाहें तो फ्लोरल प्रिंट की खूबसूरत सी फेमिनिन टच लिए ड्रेस को पहन सकती है। बस इस ड्रेस को पम्प्स और टोटे बैग के साथ पेयर करें और परफेक्ट लुक पाएं। ये आउटफिट किसी भी ऑफिस में काम के सिलसिले में मीटिंग्स के लिए परपेक्ट आउटफिट है।
4 of 5
Kareena Kapoor Khan
- फोटो : Social Media
वहीं अगर आप ऑफिस में जींस पहनना चाहती हैं तो इसे पहनने के लिए स्ट्राईप्ड वाली टीशर्ट के साथ ट्राई करें। ये काफी खूबसूरत लुक देगा और हर ऑफिशियल सिचुएशन में फिट बैठेगा। क्लासिक स्ट्राईप शर्ट के साथ फ्लेयर्ड जींस या ट्राउजर पहनें। जिसके साथ मैचिंग ब्लू हैंडबैग शानदार लुक देगा।
अगर आप ऑफिस मीटिंग के लिए जाने वाली हैं और अपने कपड़ों का सेलेक्शन नहीं कर पा रही हैं तो मिड लेंथ ड्रेस के साथ जैकेट को पेयर करें। वहीं साथ में शानदार आई कैचिंग नेकपीस पहने। जो आपकी ड्रेस को सूट करें। ये लुक आपके बिजनेस क्लास लंच एंड डिनर के लिये बिल्कुल परफेक्ट लगेगा।